Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsUpdate Required for 3400 Principals Profiles in Motihari for Training Tagging
ई-शिक्षा कोष पर जिले के 3400 प्रधानाध्यापकों की प्रोफाईल अपडेट नहीं

ई-शिक्षा कोष पर जिले के 3400 प्रधानाध्यापकों की प्रोफाईल अपडेट नहीं

संक्षेप:

मोतिहारी के 3400 प्रधानाध्यापकों की प्रोफाइल में कक्षा की अद्यतन रिपोर्ट नहीं है। इससे उन्हें प्रशिक्षण के लिए टैग करना संभव नहीं हो पा रहा है। राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद ने इस संबंध में...

Sep 11, 2025 06:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी । जिले के 3400 प्रधानाध्यापकों की प्रोफाईल में प्रधानाध्यापकों की नियुक्ति किस कक्षा के लिए की गई है, इसका अद्यतन रिपोर्ट ई-शिक्षा कोष टीम के पास नहीं है। इससे इन प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण के लिए टैग करना संभव नहीं हो पा रहा है। इसको लेकर राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना के संयुक्त निदेशक ने डीईओ, डीपीओ समग्र शिक्षा व डीपीओ स्थापना को पत्र भेजा है। इस बाबत डीपीओ समग्र शिक्षा ने सभी प्रारंभिक व माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापकों को पत्र भेज कर संबंधित जानकारी ई-शिक्षा कोष पर अपडेट करने को कहा है। साथ ही सभी बीईओ को इसका अनुपालन कराने को कहा है।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

डीपीओ ने ई-शिक्षाकोष पर प्रधानाध्यापकों के प्रोफाइल में कक्षा अद्यतन करने का भी निर्देश दिया है। बता दें कि प्रधानाध्यापक व प्रधान शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए ई-शिक्षा कोष के माध्यम से प्राथमिक कक्षा के लिए प्रधान शिक्षक एवं उच्च माध्यमिक कक्षा के लिए प्रधानाध्यापक के रूप में टैग किया जाता है, परन्तु राज्यस्तरीय ई-शिक्षा कोष टीम के द्वारा यह जानकारी दी गई कि लगभग 3400 प्रधानाध्यापकों की प्रोफाइल में नियुक्ति की कक्षा का अद्यतन रिपोर्ट नहीं है। इससे प्रधानाध्यापको को प्रशिक्षण के लिए टैग करने में दिक्कत हो रही है। बता दें कि राज्य शिक्षा शोध एवं प्रशिक्षण परिषद, पटना की ओर से व्यावसायिक विकास योजना के तहत सरकारी विद्यालयों में पदस्थापित प्रधानाध्यापकों का पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है।