बस्ती के लोगों का नहीं बना वोटर आईडी
आदापुर की मुसहर बस्ती में कई लोग ऐसे हैं जिन्होंने कभी मतदान नहीं किया। इसका कारण यह है कि उनका नाम मतदाता सूची में नहीं है। हालांकि ग्रामीण वर्षों से अधिकारियों के पास अपनी समस्याएं रख रहे हैं, लेकिन मतदाता पहचान नहीं बन सका। बीडीओ ने आश्वासन दिया कि यदि कोई पात्र हो, तो उनका नाम जल्दी जोड़ा जाएगा।

आदापुर। प्रखंड की मुसहर बस्ती में आज भी ऐसे लोग हैं, जिन्होंने जीवन में कभी मतदान नहीं किया। वजह यह नहीं कि उन्होंने वोट नहीं देना चाहा, बल्कि इसलिए कि उनका नाम आज तक मतदाता सूची में नहीं जुड़ सका। बस्ती के मौलारो देवी, झलही देवी, पूनम देवी, मनोज मांझी, रमेश मांझी, रिंजू देवी, सुनीता देवी, शिव मांझी, समिता देवी, अरविंद कुमार, मुन्ना मांझी, राकेश मांझी और रंजन मांझी सहित कई लोगों की उम्र 25 से 60 वर्ष के बीच है। इनमें कुछ लोग वृद्धावस्था की दहलीज पर पहुंच चुके हैं। लेकिन आज तक मतदाता पहचान नहीं बन सका। ग्रामीणों का कहना है कि वर्षों से वे ब्लॉक कार्यालय का चक्कर लगाते रहे।
अधिकारियों और कर्मियों के सामने अपनी समस्या रखते रहे, लेकिन मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी। कहते हैं बीडीओइस संबंध में पूछे जाने पर बीडीओ रणधीर कुमार ने कहा कि यदि कोई पात्र व्यक्ति मतदाता सूची से वंचित है तो उसका नाम जोड़ने की प्रक्रिया तत्काल शुरू कराई जाएगी। साथ ही अन्य समस्याओं की भी जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।


