
लड़की को बहलाकर ले जा रहे दो युवक पकड़े गये
चिरैया में छतौनी बस स्टैंड से एक दस वर्षीया नाबालिग को गलत नीयत से बहला कर खेत की ओर ले जा रहे दो युवकों को ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा। पकड़े गए युवकों में विनोद कुमार और रहमान अंसारी शामिल हैं।...
चिरैया, निज संवाददाता। शहर के छतौनी बस स्टैंड से एक दस वर्षीया नाबालिग को गलत नीयत से बहला फुसला कर चिरैया लाने के बाद खेत की ओर ले जा रहे दो युवकों को कोलासी गांव के लोगों ने रंगे हाथों पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। पकड़ा गया युवक विनोद कुमार व रहमान अंसारी चिरैया का निवासी है। मामले को लेकर लड़की के दादा ने एफ आई आर दर्ज कराने के लिए थाना में आवेदन पत्र दिया है। जिसमें कहा गया है कि उनकी पोती मानसिक रूप से कमजोर है। जो भटक कर छतौनी बस स्टैंड पहुंच गई थी।
जिसे अकेली पाकर दोनों युवक बहला फुसला कर चिरैया थाना क्षेत्र के कोलासी गांव ले आये। गलत नीयत से दोनों उक्त लड़की को सरेह की ओर ले जा रहे थे। युवकों के संदिग्ध हाव भाव को देखते हुए ग्रामीणों ने दोनों को पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया है। ग्रामीणों की सूझ बूझ और तत्परता के कारण बड़ी घटना टल गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक दिल्ली जाने के लिए मोतिहारी पहुंचे थे। लेकिन लड़की को अकेली देख कर दोनों की मानसिकता बदल गई और लौट कर चिरैया के बजाए कोलासी पहुंच गये। थानाध्यक्ष महेश कुमार के हवाले से पु अ नि खगेश झा ने बताया कि एफ आई आर दर्ज कर पकड़े गए युवकों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




