Motihari News: लूटकांड में फरार दो इनामी बदमाशों का सीतामढी में हुआ इनकाउंटर

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: मोतिहारी, निसं। पूर्वी चंपारण जिले के लूटकांड में फरार चल रहे दो बदमाशों का सीतामढी

Motihari News: लूटकांड में फरार दो इनामी बदमाशों का सीतामढी में हुआ इनकाउंटर

Motihari News: मोतिहारी, निसं। पूर्वी चंपारण जिले के लूटकांड में फरार चल रहे दो बदमाशों का सीतामढी पुलिस ने इनकाउंटर किया है। इसमें सीतामढी जिला के बेलसंड थाना क्षेत्र के मधकौल गांव निवासी मणिशंकर सिंह व रुन्नीसैदपुर थाना क्षेत्र के सुमाहुती गांव निवासी इंदल कुमार शामिल है। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि चिरैया थाना कांड संख्या 435/26 में तीन बदमाश फरार चल रहे थे। सीएसपी संचालक से लूट मामले में तीनों फरार बदमाश मणिशंकर सिंह, इंदल कुमार व पताही थाना क्षेत्र के मिर्जापुर गांव निवासी अभिषेक पाण्डेय उर्फ दीनू पर 15-15 हजार रुपए इनाम की घोषणा 6 अगस्त को की गई थी।

सीएसपी संचालक को गोली मार लूटी गई थी 4.28 लाख रुपएघोड़ासहन थाना क्षेत्र के मधुआही गांव निवासी सीएसपी संचालक मुकेश कुमार को गोली मार बाइक सवार बदमाशों ने 4.28 लाख रुपए लूट लिया था। मामले में मुकेश कुमार के बयान पर चिरैया थाना में एफआईआर दर्ज हुई थी। इसमें कहा था कि 30 जुलाई 2026 को वह एसबीआई निमुइया बगहा ब्रांच से 4.28 लाख रुपए निकालकर बाइक से भेलवा बाजार स्थित सीएसपी केंद्र जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह दीपही व बगहा के बीच स्थित तालाब के पास पहुंचा। तभी विपरीत दिशा से आए तीन बदमाशों ने उसे गोली मार दी तथा बाइक की डिग्गी में रखा 4.28 लाख रुपए निकालकर बगहा गांव की ओर भाग निकले। घटना के बाद एसपी ने फरार तीनों बदमाशों पर एसपी ने इनाम की घोषणा की थी।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमोतिहारीMotihari News: लूटकांड में फरार दो इनामी बदमाशों का सीतामढी में हुआ इनकाउंटर