फरार दो बाल बंदियों ने थाने में किया सरेंडर
रिमांड होम से फरार दो बालबंदियों ने शनिवार को नगर थाने में सरेंडर किया। जनवरी में दोनों बालबंदी रिमांड होम से फरार हुए थे। चोरी के मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। नगर पुलिस ने जुबेनाइल क ोर्ट...
रिमांड होम से फरार दो बालबंदियों ने शनिवार को नगर थाने में सरेंडर किया। जनवरी में दोनों बालबंदी रिमांड होम से फरार हुए थे। चोरी के मामले में दोनों की गिरफ्तारी हुई थी। नगर पुलिस ने जुबेनाइल क ोर्ट में पेश की। इंस्पेक्टर आनन्द कुमार ने बताया कि क ोर्ट के आदेश पर दोनों को फिर से रिमांड होम भेजा जायेगा। 26 जनवरी को रिमांड होम की चहारदीवारी फांदकर भडिग उर्फ हंसराज फरार हुआ था। 28 जनवरी को विष्णु फरार हुआ था। फरारी के बाद दोनों बंदी छिपकर रह रहे थे। शहर में बढ़ी चोरी की घटनाओं के बाद पुलिस ने संदिग्ध लोगों की खोज में छापेमारी की तो ठाकुरबाड़ी के ही सुमित कुमार पकड़ा गया। चोरी में उसकी संलिप्तता सामने आयी। सुमित भी जनवरी माह में रिमांड होम से भागा था। सुमित की निशानदेही पर पुलिस ने छापेमारी तेज की तो ठाकुरवाड़ी के ही दोनों बाल बंदियों ने सरेंडर कर दिया।