कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मोतिहारी में जिला कांग्रेस कमेटी ने भागलपुर जिला कांग्रेस अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा की आकस्मिक मृत्यु पर शोक सभा आयोजित की। सभा में उनके तैल चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने उनके महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला और कहा कि उनकी मृत्यु कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति है।

कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के निधन पर शोक सभा

मोतिहारी। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से के मधुबन छावनी चौक पर एक होटल के सभागार में भागलपुर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रवीण कुशवाहा के आगरा एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटना में असमय मृत्यु पर शोक सभा हुई। उनके तैल चित्र पर माल्यापर्ण कर श्रद्धासुमन अर्पित किया गया। शोक सभा के बाद जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने प्रवीण कुशवाहा के महान व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि छात्र संगठन एनएसयूआई से राजनीति सफर की शुरुआत करते हुए युवा कांग्रेस कई प्रदेशों के प्रभारी के तौर पर निष्ठापूर्वक कार्य का निर्वहन किया। जिसके कारण अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने पार्टी का प्रत्याशी भी बनाया।

कांग्रेस पार्टी के लिए अपूरणीय क्षति हैं। श्रद्धांजलि सभा में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष शैलेन्द्र शुक्ला, स्टेट डेलिगेट मुमताज अहमद, अनवर आलम, रविंद्र प्रताप सिंह, संजीव कुमार सिंह उर्फ टुन्नी सिंह, विजय कुमार जयसवाल उर्फ मुनमुन जयसवाल, मदन कुशवाहा, बच्ची पांडेय, इफ्तेखार खां, डॉ परवेज आलम, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष बिट्टू यादव,विजय यादव,सजजन पासवान, महम्द मुमताज,दीपक साह, फैयाज अहमद, संतोष कुमार, मनीष कुमार, उमेश कुमार, सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।