एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

अरेराज में अनुमंडल कार्यालय परिसर में रविवार रात शहीदों के नाम एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीओ अंजली शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने शहीद जवानों को नमन करते हुए देश की रक्षा के प्रति संकल्प लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विभिन्न अधिकारी भी उपस्थित थे।

एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन

अरेराज। अनुमंडल प्रशासन अरेराज के तत्वावधान में अनुमंडल कार्यालय परिसर रविवार की रात्रि में एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार के बीच एसडीओ अंजली शर्मा सहित अन्य ने दीप प्रज्ज्वलित के इस भव्य देशभक्ति कार्यक्रम का शुभारंभ किया। एसडीओ सुश्री शर्मा ने दर्शकों को संबोधित करते हुए कहा कि हम अरेराज वासी आज देश की रक्षा करने में अपनी जान की कुर्बानी देने वाले शहीद जवानों को नमन कर देश की रक्षा को लेकर मर मिटने का संकल्प लेते है। हमारा देश सुरक्षित है तभी संपूर्ण भारतवासी भी सुरक्षित है। मौके पर बीडीओ आदित्य नारायण दीक्षित ,राजस्व पदाधिकारी विनोद कुमार पाण्डेय,थानाध्यक्ष प्रत्याशा कुमारी सहित अन्य अधिकारियों की मौजूदगी देखी गई ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।