दो बच्चों की मां ने फंदा लगा दी जान

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

छौडादानो के तिनकोनी गांव में एक 25 वर्षीय महिला अंबेरी खातून ने आत्महत्या कर ली। वह दो बच्चों की मां थी और उसका मायका पिपरा गांव में था। पांच साल पहले उसकी शादी सोनू मियां से हुई थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

दो बच्चों की मां ने फंदा लगा दी जान

छौडादानो। दरपा थाना क्षेत्र के तिनकोनी गांव में गुरुवार को एक महिला ने गले में फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका पच्चीस वर्षीया अंबेरी खातून दो बच्चों की मां थी। उसका मायका भी दरपा थाना क्षेत्र के हीं पिपरा गांव में था। पांच साल पहले उसकी शादी तिनकोनी गांव के वार्ड नंबर तीन निवासी सोनू मियां से हुई थी। दरपा थानाध्यक्ष अनीश कुमार ने बताया कि घटना के कारण का पता नहीं चल सका है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। मामले में अभी तक आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।