Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTragic Road Accident in Kotwa Claims Life of 35-Year-Old
कोटवा में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

कोटवा में अज्ञात वाहन की ठोकर से युवक की मौत

संक्षेप: कोटवा में एक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक लखींद्र यादव की मौत हो गई। वह मठिया से बाइक पर कोटवा जा रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और...

Sat, 25 Oct 2025 07:11 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

कोटवा, निसं। थाना क्षेत्र के दिपउ मुख्य नहर के समीप एनएच पर शुक्रवार की देर शाम दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान दिपउ गांव निवासी दल्लू राय के पुत्र लखींद्र यादव (35) के रूप में की गई है। बताया जाता है कि लखींद्र यादव मठिया से अपनी बाइक पर सवार होकर कोटवा की ओर जा रहे थे इसी दौरान कैनाल के पास पहुंचते ही एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना की सूचना फैलते ही आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई।

लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया और उन्होंने मुख्य सड़क को जाम कर दिया। मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। आक्रोशित ग्रामीण प्रशासन से मुआवजा और दोषी वाहन चालक की तत्काल गिरफ्तारी की मांग करने लगे। सूचना मिलते ही कोटवा थाना की पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को समझाया-बुझाया जाम हटवाया गया और आश्वासन दिया गया कि वाहन और चालक की पहचान कर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी। इस सम्बन्ध में एसआई मुकेश कुमार ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी सदर अस्पताल भेज दिया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क पर नियमित गश्त और तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण लगाने की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हो सके।