दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

मुक्ति कुमार सिंह, पताही। पकड़ीदयाल के थरबिटिया पंचायत में दो सगे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। परिवार में मातम है, क्योंकि 30 अप्रैल 2026 को बड़ी बेटी की शादी तय है। मृतक राहुल मैट्रिक पास था और अनिकेत नौवीं कक्षा का छात्र था। परिवार आर्थिक रूप से कमजोर है।

दो सगे भाइयों की मौत से परिजनों में मचा कोहराम

मुक्ति कुमार सिंह, पताही। दो सगे भाईयों की सड़क दुर्घटना में मौत पर पकड़ीदयाल के थरबिटिया पंचायत के वार्ड एक रामबन गांव में मातम का माहौल है। परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। इधर, मिंटू पासवान की बड़ी बेटी की शादी आगामी 30 अप्रैल 2026 को शिवहर जिले के बराही में तय है। लेकिन दो बेटों की मौत ने शादी की खुशियों को मातम में बदल दी है तथा पूरी तैयारियां ठप कर दी हैं। मृतक राहुल मैट्रिक पास था। जबकि अनिकेत नौवीं कक्षा का छात्र था। दोनों भाई पढ़ाई के साथ घर के कामों में भी हाथ बंटाते थे। परिवार आर्थिक रूप से काफ़ी कमजोर है।

अब यह हादसा उन्हें पूरी तरह से तोड़ दिया है। मिंटू पासवान परिवार में इकलौता कमाने वाला है। दोनों पुत्र अब थोड़ा थोड़ा काम में हाथ बटाने वाले हुए तो उनकी मौत हो गईं। थानाध्यक्ष बबन कुमार ने बताया कि तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार थे और तेज रफ्तार में थे। बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे राहुल, अनिकेत और गोलू गंभीर रुप से घायल हो गए थे। पुलिस ने घटनास्थल से बाइक जब्त कर ली है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।