बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

Dec 13, 2025 10:57 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

सुगौली के बेलइठ गांव में एक बाइक की ठोकर से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक रविन्द्र ठाकुर के चार छोटे बच्चे हैं। घटना के समय वे अपने घर के सामने खड़े थे। गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

बाइक की ठोकर से अधेड़ की मौत

सुगौली। निज संवाददाता । नगर के वार्ड 2 के बेलइठ गांव में सड़क किनारे खड़े अधेड़ की बाइक की ठोकर से इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक भूखल ठाकुर का पुत्र रविन्द्र ठाकुर बताया जाता है। मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करीब सात बजे के आसपास अधेड़ अपने घर के सामने खड़े थे तभी मझौलिया थाना के परसा गांव की ओर से आ रही असंतुलित बाइक के चपेट में आ गए। बाइक की ठोकर लगने के बाद सड़क पर गिर जाने से गंभीर रूप से घायल स्थिति में स्थानीय लोगों ने उन्हें इलाज के लिए मोतिहारी लेकर गए।

जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के चार छोटे छोटे बच्चे हैं। सबसे छोटी बेटी करीब डेढ़ साल की है। मौत होने की सूचना पर घर में कोहराम मचा है। छोटे छोटे बच्चों सहित आसपास के लोग भी इस घटना से बड़ी मर्माहत है। इस बाबत पार्षद प्रतिनिधि दीपक पासवान ने बताया कि इस घटना से पूरे परिवार पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा है। घर में एकमात्र कमाऊ व्यक्ति की मौत हो जाने से छोटे छोटे बच्चों सहित उनकी पत्नी का जीवन भी अंधकार में हो गया है। वहीं इस बाबत थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घायल को लेकर इलाज कराने लेकर चले गए। मौत होने की सूचना पर पोस्टमार्टम कराने के लिए अधिकारी को भेजा गया है। आवेदन प्राप्त होने पर नियम संगत कार्रवाई की जाएगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;