Motihari News: पहाड़पुर:हमर दुनो बेटी चल गईली, अब हम केकरा सहारे रहम
Motihari News: पहाड़पुर में जिउतिया पर्व के दिन दो बेटियों की मौत ने मां सरिता देवी को गहरे सदमे में डाल दिया। मां की करुण चीखें सुनकर सबका कलेजा कांप गया। स्कूल से लौटने वाली प्रतिमा की डूबने से मौत ने दादी और परिवार में भी शोक की लहर दौड़ाई। परिवार अब दुखों का सामना कर रहा है।

Motihari News: पहाड़पुर। दो मासूम बेटियों की मौत ने मां सरिता देवी को ऐसा सदमा दिया कि जिउतिया पर्व की खुशियां पलभर में मातम में बदल गईं। मृतक सगी बहनों सोनामती कुमारी और फूलमती कुमारी की मां सरिता देवी दहाड़े मारकर रोते हुए बार-बार कह रही थी, हमर नीमन दुनो बेटी चल गईली, एगो बागड़ बेटी रह गईली। अब हम केकरा सहारे रहम। भगवान हमर कौन गलती के सजा देहले बाड़न कि जिउतिया के नहाय-खाय के दिन ही हमर दुनो बेटी के छीन लेहलन। बेटियों को याद कर मां का विलाप सुनकर वहां मौजूद हर किसी का कलेजा कांप उठा। वह कभी अपनी दोनों बेटियों को पुकारती तो कभी भगवान से अपनी बेटियों को वापस लौटाने की गुहार लगाती। उसकी करुण चीखों से पूरा माहौल गमगीन हो गया। घटना की सूचना पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ में भी कई लोगों की आंखें नम हो गईं। जिस दिन माएं अपनी संतानों की लंबी उम्र की कामना कर रही थीं, उसी दिन एक मां की गोद उजड़ गई। और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा。
प्रतिमा की मौत से परिवार में सदमा
पहाड़पुर। गिधा चवर के पोखर में डूबने से जान गंवाने वाली अच्छेलाल पासवान की पुत्री प्रतिमा की मौत से पूरा परिवार सदमे में है। पोती के बिछड़ने के गम में बूढ़ी दादी कलहरी देवी की आंखों के आंसू थमने का नाम नहीं ले रहे थे। रोते-रोते उनकी आंखें बेजान सी हो गई थीं। वहीं मां सुगांती देवी अपनी लाडली को याद कर बार-बार अचेत हो जा रही थीं। प्रतिमा एक भाई और तीन बहनों में सबसे छोटी थी। छोटी होने के कारण वह पूरे परिवार की दुलारी थी। पहली कक्षा में पढ़ने वाली प्रतिमा की मासूमियत और चंचलता को याद कर परिजनों का कलेजा फट रहा था। पोती को याद कर दादी कलहरी देवी रोते हुए कह रही थीं, स्कूल से आते ही सबसे पहिले हमरा Lage आवत रहली। आते ही पूछत रहली कि दादी ठीक बाड़ू न। अब के पूछी दादी के हाल। यह कहते-कहते दादी की आवाज भर्रा जाती और आंखों से आंसू छलक पड़ते। जिस घर में प्रतिमा की मासूम हंसी गूंजती थी, वहां अब सिर्फ चीख-पुकार और सन्नाटा पसरा है। मासूम बच्ची की मौत ने पूरे गांव को गहरे शोक में डुबो दिया है。

