Motihari News: तुरकौलिया:घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: तुरकौलिया में एक दुखद आगजनी घटना में रामसरण साह और उनकी मां की मौत हो गई। गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। स्थानीय लोग रामसरण को उनके मिलनसार स्वभाव के लिए याद कर रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है, प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

Motihari News: तुरकौलिया:घटना के बाद परिवार में मचा कोहराम

Motihari News: तुरकौलिया। घर से मां के शव को भी बाहर निकाला गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा छा गया। ग्रामीणों ने बताया कि रामसरण साह स्थानीय जनवितरण प्रणाली से जुड़े थे और अपने मिलनसार स्वभाव के कारण गांव में काफी सम्मानित थे। बिजुलपुर गांव के कमलेश ठाकुर ने कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और इसने सभी को अंदर तक झकझोर दिया है। लोग इस घटना को लेकर स्तब्ध हैं। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है, हालांकि पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।