Motihari News: बंजरिया: जिउतिया की माला बनाने गई थी मां, घर लौटी तो उजड़ चुकी थी गोद
Motihari News: बंजरिया में यश की माता मनीषा और पिता विनोद कुमार ने जीउतिया पर्व के दौरान अपने बेटे की लंबी उम्र की कामना के लिए मोतिहारी के जानपुल गए थे। इसी दौरान उन्हें यश की नदी में डूबने की खबर मिली, जिससे परिवार में मातम छा गया। यश अपने दोस्तों के साथ जन्मदिन का जश्न मनाने गया था।

Motihari News: बंजरिया। नदी में डूबने से मृत यश की माता कुमारी मनीषा व उसके पिता विनोद कुमार अपने बेटे की लंबी उम्र व सलामती की कामना को लेकर मोतिहारी के जानपुल गए हुए थे। जीउतिया पर्व को लेकर वे नहान खाय कर अपने बेटे के लिए जीउतिया का माला बनाने गए हुए थे। उन्हें क्या पता था कि जिस बेटे की सलामती की दुआ मांगने वे घर से निकले हैं, उसी बेटे की मौत की खबर जिउतिया का माला बनाने के दौरान ही सामने आ जाएगी। मृत दो बहन में अपने माता पिता का इकलौता पुत्र था । मृत के पिता ने बताया कि वे मोतिहारी जाने के पूर्व अपने पुत्र को अपनी बड़ी बेटी की साईकिल बनाने के लिए प्रखंड के बनारसी चौक पर भेजा था ।
जिसके बाद मृतक ने अपने पिता से साईकिल बनाने का पैसा फोन पे पर ढाई सौ रुपया मांगा था । वे ढाई सौ रुपया दे दिए । उसी के थोड़ी देर बाद पिता को अपने पुत्र यश के नदी में डूब जाने की सूचना मिली। बेटे के नदी में डूबने की खबर सुनते ही माता- पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई। वे रोते बिलखते मोतिहारी से घटना स्थल की ओर दौड़ पड़े। घटना स्थल पर पहुंचते ही चीख पुकार से माहौल गमगीन हो गया। घटना को लेकर बंजरिया सीओ कृष्ण प्रताप सिंह ने बताया कि यश अपने दोस्त शकील के जन्मदिन के अवसर पर अपने छह साथियों के साथ नदी में केक काटने गया था । जिसमें ये तीनों मृतक कपड़ा उतार कर पहले नदी में कूद गए । नदी में कूदते ही तीनों दोस्तों को डूबते देख बाकी तीन दोस्त मौके से फरार हो गए ।

