Motihari News: पहाड़पुर:दिल्ली में मजदूरी कर रहे पिता को बेटी की मौत ने तोड़ दिया
Motihari News: पहाड़पुर में गिधा चवर के पोखर में डूबने से कृति कुमारी की मौत ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। कृति, जो पांचवीं कक्षा में पढ़ती थी, अपने भाई-बहनों की लाडली थी। उसके पिता और मां दिल्ली में रहते हैं, जबकि कृति अपने दादा-दादी के साथ गाँव में थी। परिवार में शोक का माहौल है।

Motihari News: पहाड़पुर। गिधा चवर के पोखर में डूबने से जान गंवाने वाली वीरेंद्र महतो की पुत्री कृति कुमारी की मौत ने पूरे परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। एक भाई और पांच बहनों में सबसे छोटी कृति घर की लाडली थी। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाली कृति की मासूमियत और चंचलता को याद कर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कृति के पिता वीरेंद्र महतो दिल्ली में रहकर मजदूरी करते हैं, जबकि मां तारा देवी भी एक बेटी के साथ दिल्ली में रहती हैं। गांव में कृति अपनी चार बहनों और एक भाई के साथ दादा-दादी के पास रहती थी।
हादसे के बाद घर में मातम पसरा है। बड़ी बहन पूजा ने बताया कि कृति सबसे छोटी होने के कारण सभी की दुलारी थी। उसकी हंसी और चहक से घर गुलजार रहता था। अब वही घर उसकी मौत के बाद चीख-पुकार से गूंज रहा है। बहनें बार-बार कृति को याद कर रो पड़ती हैं। किसी को यकीन नहीं हो रहा कि जिस छोटी बहन के साथ कल तक घर में हंसी-खुशी थी, वह अब हमेशा के लिए उन्हें छोड़कर चली गई। बेटी की मौत की खबर ने दूर दिल्ली में रह रहे माता-पिता को भी तोड़कर रख दिया है।

