
भाभी के बाद अब देवर का मिला शव
बिहार के पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र में एक महिला मधु देवी (25) और उसके देवर शत्रुघन कुमार (20) का शव घर और होटल में फंदे से लटका मिला। महिला के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया है। जांच जारी है।
पताही ,निसं। पकड़ीदयाल थाना क्षेत्र के धनौजी पंचायत वार्ड नंबर एक में शनिवार की देर शाम भाभी का घर में साड़ी से फंदा से लटका हुआ शव पुलिस ने बरामद किया था। जबकि देर रात्रि में एक होटल में रस्सी से लटका हुआ देवर का शव पुलिस ने बरामद किया है। मृत महिला की पहचान मधु देवी(25) पति अभिमन्यु कुमार के रूप में हुई है। पकड़ीदयाल थानाध्यक्ष अशोक साह पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। महिला की मौत की खबर सुनते ही उसके मायके वाले मृतका के घर पहुंच कर शोर शराबा करने लगे। मृतका की दादी सास राजकुमारी देवी ने बताया कि मृतका मधु देवी के मायके वाले आकर गाली गलौज किया और जान से मारने की धमकी देने लगे।
जिसके बाद रात्री करीब 9 बजे स्थानीय लोगों द्वारा पंचायत भी हुई लेकिन लड़की पक्ष वालों ने गुस्सा में आकर फिर हल्ला हंगामा किया और मृतका के पति और देवर को खोजने लगे। वहीं देर रात्रि में मृतका के देवर राम प्रवेश राय का पुत्र शत्रुघन कुमार(20) का शव धनौजी चौक स्थित एक होटल में रस्सी से लटका हुआ मिला। सूचना पर पुलिस पहुंचकर घटना स्थल की घेराबंदी कर दी और रविवार सुबह फॉरेंसिक टीम ने जांच की। वहीं मृतक की दादी राजकुमारी देवी ने मृतका मधु देवी के मायके वालों के ऊपर मारपीट करने और हत्या कर लटका देने का आरोप लगाया है। हालांकि थाने में अभी तक आवेदन नहीं दिया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि जांच जारी है। हत्या है या आत्महत्या यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चलेगा।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




