10 में छह मौतें हरदिया व परसौना में, थम नहीं रहा बीमार होने का सिलसिला
मोतिहारी में तुरकौलिया शराब कांड में जहरीली स्प्रिट के सेवन से अब तक 10 लोगों की मौत हो चुकी है। प्रभावित गांवों में हरदिया और परसौना शामिल हैं, जहां लोगों की सेहत बिगड़ती जा रही है। प्रशासन ने मेडिकल कैंप लगाकर जांच शुरू की है, लेकिन लोग फिर भी जहरीली स्प्रिट का सेवन कर रहे हैं।

मोतिहारी। तुरकौलिया शराब कांड में सबसे अधिक प्रभावित गांवों में रघुनाथपुर का हरदिया व तुरकौलिया का परसौना गांव हैं। दोनों गांव के तीन-तीन लोगों की जहरीली स्प्रिट के सेवन से मौत हो चुकी है। हरिदया गांव के विनोद साह, लाल किशोर राय व हरी भगत की मौत हुई है। जबकि तुरकौलिया थाना क्षेत्र के शंकर सरैया परसौना गांव के योद्धा मांझी उर्फ जोधा मांझी, प्रमोद यादव व परीक्षण मांझी की मौत हुई है। दोनों गांवों में जिन लोगों की मौत हुई है। वह एक जहरीली स्प्रिट का सेवन किए थे। परिजनों ने जहरीली स्प्रिट सेवन से मौत की बात कही है।
जहरीली पदार्थ के सेवन से मौत के बाद ससमय पुलिस नहीं ध्वस्त कर पाई नेटवर्क : जब 2 फरवरी को चंदू की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई थी तथा दो लोग लड्डू व लोहा ठाकुर गंभीर रुप बीमार हो गए थे तो जहरीली पदार्थ के नेटवर्क को पुलिस ध्वस्त नहीं कर पाई। धीरे-धीरे धंधेबाजों के नेटवर्क में शामिल अन्य जगहों पर जहरीली स्प्रीट की सप्लाई हो गई। अब तुरकौलिया व रघुनाथपुर थाना के आसपास के थाना क्षेत्र के भी लोग प्रभावित होते जा रहे हैं। शनिवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भितहां गांव निवासी राजेश्वर राय व नगर थाना क्षेत्र के हिंदी बाजार निवासी रवि कुमार गुप्ता इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचे थे। जब पुलिस की सख्ती बढ गई है तो एसे में अब भी जहरीली पदार्थ से बीमार लोग सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंच रहे हैं।अबतक दस लोगों की हो चुकी है मौत : जहरीली पदार्थ के सेवन से मौतों का सिलसिला नहीं थम रहा है। रविवार को दो और पीड़ितों की मौत के साथ इस कांड में मरने वालों की संख्या अब दस हो गई है। एक दर्जन से अधिक लोग सदर अस्पताल व निजी अस्पताल में इलाजरत हैं। यहां मेडिकल टीम लगातार उनपर नजर रख रही है। प्रशासन भी लगातार स्वास्थ्य विभाग के संपर्क में है।दो दिनों में 13 लोग सदर अस्पताल में हुए हैं भर्तीजहरीली पदार्थ पीने से दो दिनों में 13 लोग सदर अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे हैं। जिन्हें भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। रविवार शाम से देर रात तक इलाज के लिए 9 लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जबकि सोमवार को 4 बीमार लोग पहुंचे हैं। रविवार को हरदिया निवासी बबलू महतो, सत्यम कुमार रंजीत कुमार महतो, धर्मेंद्र कुमार, कृष्णा सहनी, शत्रुधन कुमार, रामप्रीत भगत शामिल है। जबकि तुरकौलिया के शंकर सरैया निवासी नवल किशोर महतो, परसौना गांव निवासी आशिक आलम भर्ती हुए थे। वहीं सोमवार को हरदिया गांव निवासी रामसजन सहनी, रामचंद्र राम, ललन राम, सोहन महतो एडमिट हुए हैं। सदर अस्पताल में कुल 14 लोगों का फिलहाल इलाज चल रहा है।माइकिंग के बाद भी जहरीले पदार्थ के सेवन से नहीं बाज आ रहे लोगघटना के बाद प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर जांच पहले दिन से ही शुरु कर दी है। साथ ही माइकिंग के माध्यम से लोगों को शराब सेवन नहीं करने की हिदायत दी जा रही है। लेकन इसके बावजूद लोग जहरीली पदार्थ की सेवन कर बीमार हो रहे हैं। इधर, पुलिस लगातार जिले के सभी थाना क्षेत्र में सघन छापेमारी अभियान चला रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


