मकान की टंकी में डूबने से बच्चे की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

नगर पंचायत अरेराज के वार्ड आठ में एक 8 वर्षीय बालक केशव कुमार की अर्धनिर्मित मकान के टंकी में डूबने से मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया, जिसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेजा। एसपी ने लापरवाही का आरोप लगाया और कार्रवाई का आश्वासन दिया।

मकान की टंकी में डूबने से बच्चे की मौत

अरेराज, निज प्रतिनिधि। नगर पंचायत अरेराज के वार्ड आठ में मंगलवार को अर्धनिर्मित मकान के टंकी में डूबने से एक बालक की मौत हो गयी। घटना के बाद मृतक के परिजन हंगामा करने लगे। परिजनों को स्थानीय लोगों के समझाने के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। मृतक हरसिद्धि थाना क्षेत्र के हसुआहा गांव के सितम्बर सिंह का पुत्र केशव कुमार 8 वर्ष था। एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि टंकी के चारों तरफ घेरा क्यों नहीं बनवाया गया था। लापरवाही से जान जा रही है। चिन्हित कर एफआईआर दर्ज करें। मालूम हो कि सितम्बर सिंह दूसरे प्रदेश में रहकर मजदूरी करते है।

उनकी पत्नी व बच्चे नगर पंचायत के वार्ड आठ में अनुमंडलीय अस्पताल के पास के अपने अस्थायी मकान में रहते थे। खेलने के दौरान वह बच्चा अस्पताल के पास के ही एक अर्धनिर्मित मकान के टंकी में गिर गया। जिससे उसकी मौत हो गयी। स्थानीय लोगों के सहयोग से बच्चे के शव को टंकी से बाहर निकाला गया। परिजन बच्चे को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल गये। जहां अनुमंडलीय अस्पताल के डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। अरेराज थानाध्यक्ष प्रात्यशा कुमारी ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया। उनका कहना है कि अभी आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।