ट्रैक्टर टेलर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बालक की मौत

Nov 23, 2025 11:07 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

पताही प्रखंड के देवापुर गांव में शादी समारोह के दौरान एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय बिट्टू कुमार की मौत हो गई। बच्चे का शव चालक ने बांसवारी में छिपा दिया था, जिसे पुलिस ने बरामद किया। बिट्टू चार भाईयों में सबसे छोटा था और उसके परिवार में शोक का माहौल है।

ट्रैक्टर टेलर की चपेट में आने  से 10 वर्षीय बालक की मौत

पताही । पताही प्रखंड के देवापुर गांव में रविवार की संध्या एक शादी समारोह में देवता पूजन के क्रम में डीजे लदे ट्रैक्टर व टेलर की चपेट में आने से दस वर्षीय बालक की मौके पर मौत हो गई। मृत बालक बिट्टु कुमार(10) फेकन साह का पुत्र था। वह देवापुर गांव का ही रहने वाला था। मौत के बाद ट्रैक्टर चालक ने बच्चे के शव को बांसवारी में छिपा दिया । पचपकड़ी थानाध्यक्ष पूजा कुमारी ने काफी माशक्कत के बाद बांसवारी से शव को बरामद कर लिया। पुलिस का कहना है कि गांव में एक लड़की की शादी में देवता पूजन का कार्यक्रम चल रहा था।

जिसमें ट्रैक्टर ट्रेलर पर डीजे बज रहा था। दर्जनों बच्चे डीजे के पीछे पीछे झूम रहे थे। इसी क्रम में बिट्टू कुमार टेलर के नीचे आ गया और उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आस पास का माहौल गमगीन हो गया। ट्रैक्टर चालक सह मालिक ने बच्चे के शव को बांसवारी में छुपा दिया था। एसएचओ ने बताया कि शव बरामद पोस्टमार्टम के लिये मोतिहारी भेज दिया गया हैं। मृतक बिट्टू चार भाई में सबसे छोटा था और बहुत ही चंचल था। मां धनवन्ति देवी और अन्य परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोग परिजनों को ढांढ़स दे रहे हैं।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।