Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsTragic Bus Accident in HarSiddhi One Dead One Injured as Motorcycle Hit
बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत,दूसरा घायल, सड़क जाम

बस ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत,दूसरा घायल, सड़क जाम

संक्षेप:

हरसिद्धि के घीवाढार चौक के पास एक बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरा घायल है। आक्रोशित लोगों ने मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। पुलिस ने बस चालक को...

Sun, 14 Sep 2025 12:39 AMNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

हरसिद्धि, निसं। थाना क्षेत्र के घीवाढार पंचायत के घीवाढार चौक के समीप हरसिद्धि अरेराज मुख्य मार्ग पर शनिवार की देर शाम एक बस ने बाइक सवारों को रौंद दिया। जिसमें एक बाइक सवार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई जबकि दूसरा घायल हो गया। घायल का इलाज स्थानीय स्तर पर चल रहा है। मृतक अरेराज निवासी बुलेट गिरि(40) है। विरोध में आक्रोशित लोगों द्वारा अरेराज हरसिद्धि मुख्य मार्ग को घीवाढार चौक पर जाम कर दिया गया। मुखिया वीरेंद्र कुमार ने बताया कि एक ही बाइक से दो व्यक्ति अरेराज की तरफ जा रहे थे। वहीं पीछे से बस ने धक्का मारा जिससे एक व्यक्ति अलग जाकर गिर गया और एक व्यक्ति को बाइक सहित बस ने घसीट दिया, जिस कारण उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।

घटना की सूचना पाकर डीएसपी रवि कुमार, हरसिद्धि थाना अध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। साथ ही गोविंदगंज विधायक सुनील मणि त्रिपाठी, अरेराज नगर पंचायत पार्षद रंटू पांडे सहित बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहीं अरेराज से भी बहुत लोग वहां पहुंच गए हैं। पुलिस जांच में जुटी हुई है। शव को पोस्टमार्टम में भेजने की कोशिश कर रही है, लेकिन आक्रोशित लोगों का कहना है कि जब तक फैसला नहीं हो जाता है। तब तक शव को नहीं जाने दिया जाएगा। लोगों को समझाने का प्रयास जारी है ताकि शव को पोस्टमार्टम में भेजा जा सके। वहीं बस चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया गया है। बस को पुलिस ने जब्त कर लिया है। लोगों से बातचीत की जा रही है। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम में भेजा जाएगा। थाना अध्यक्ष ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। तब तक अनुसंधान जारी है।