ठोकर के बाद ट्रक में फंसा बाइक चालक 100 मीटर घिसटा, मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

रामगढ़वा में एक युवक, शाहिद इकबाल, जो नेपाल में सिलाई का काम करता था, की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसे में वह ट्रक के साथ 100 मीटर तक घिसट गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया है।

ठोकर के बाद ट्रक में फंसा बाइक चालक 100 मीटर घिसटा, मौत

रामगढ़वा , एसं। नेपाल में सिलाई करने जा रहे बाइक को ट्रक ने टक्कर मारा तो सवार फंसकर 100 मीटर तक घिसटता चला गया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना रघुनाथपुर पंचायत के पचौरी टोला गांव के सामने एनएच-28ए पर हुई। शव की पहचान आदापुर थाने के कलवारी मझरिया निवासी शाहिद इकबाल उर्फ मुन्ना (40) पिता शम्सुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है । इसकी जानकारी थानाध्यक्ष राजीव कुमार साह ने दी है। शाहिद नेपाल में सिलाई का काम करता था । प्रतिदिन की तरह शनिवार को भी वह घर से दोपहर में सिलाई के काम से नेपाल जाने के लिए निकला था ।

तभी पचौरी टोला गांव के सामने नेपाल जाने वाली सड़क पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक सवार को टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ट्रक में शाहिद फंस कर करीब 100 मीटर घसीटता चला गया। इससे बाइक सवार की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। सूचना मिलने पर थाने के एसआई मनीष कुमार दल बल के साथ पहुंचे । ट्रक सहित चालक को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस आरोपी चालक को जेल भेजने की प्रक्रिया में जुटी है । मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है ।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।