ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

सुगौली के कैथवलिया पोखर के पास ट्रैक्टर की ठोकर से 35 वर्षीय बाइक सवार राजेश सहनी की मौत हो गई। वह भगिनी की शादी में शामिल होने जा रहा था। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक फरार हो गया। मृतक के चार बच्चियों के साथ परिवार में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रैक्टर की ठोकर से युवक की मौत

सुगौली, महेश्वर। सुगौली थाने के उत्तरी छपरा बहास पंचायत के कैथवलिया पोखर के समीप ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। मृतक कैथवलिया निवासी दुखी सहनी का पुत्र राजेश सहनी(35) था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को सूचना देकर बाइक सवार युवक को आनन फानन में सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही सीएचसी पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जाता है कि राजेश सहनी भगिनी की शादी में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहा था। तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।

मृतक की पत्नी रीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजन शव से लिपटकर विलाप करने लगे,इससे माहौल बेहद गमगीन हो गया।मृतक अपने पीछे चार बच्चियों को छोड़ गया है। इससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और लोगों से पूछताछ कर घटना की जानकारी ली। पुलिस ने आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया है। थानाध्यक्ष अनीश कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है।फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है।

कृपया अपने अनुभव को रेट करें

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।