दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

Dec 07, 2025 12:17 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

बंजरिया थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और बाइक की टक्कर में 3 वर्षीय बच्ची कृति कुमारी की मौत हो गई। हादसे में वीरेंद्र कुमार, उसकी पत्नी प्रियंका देवी और सादू दिलीप कुमार घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल व्यक्तियों का इलाज जारी है। चालक मौके से फरार हो गया।

दुर्घटना में एक की मौत, तीन घायल

बंजरिया। बंजरिया थाना क्षेत्र में सिंघिया हिबन स्थित एनएच किनारे शनिवार को बोलेरो व बाइक की टक्कर मेंं एक बच्ची की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हो गये। मृतका सुगौली के वार्ड सात निवासी कृति कुमारी(3) घटना में घायल वीरेंद्र कुमार(30) की पुत्री थी। घटना में वीरेंद्र कुमार की पत्नी प्रियंका देवी(25) व उसके सादु दिलीप कुमार (30)भी घायल हो गये । घटना के बाद मौके पर ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया । सूचना पर 112 पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंच घटना की जानकारी बंजरिया थाना को दी । जिसके बाद बंजरिया पुलिस घटनास्थल पर पहुंच ग्रामीणों को समझा कर जाम को हटाया ।

पुलिस ने मौके से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। जबकि घायल वीरेंद्र कुमार और दिलीप कुमार को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जहां प्रियंका कुमारी की गंभीर स्थिति होने के कारण उसे निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है । बोलेरो का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार विपरीत दिशा से तेज रफ्तार से आ रही बोलेरो ने बाइक में जोड़दार टक्कर मार दी जिसके बाद बाइक पर सवार दो पुरुष व एक महिला घायल हो गए। जबकि बाइक के टंकी पर बैठी बच्ची की मौके पर मौत हो गई है । भाई के शादी की तैयारी में आया था घर:वीरेंद्र कुमार अपने भाई योगेंद्र कुमार के साथ तमिलनाडु में मजदूरी का काम करअपने परिवार का भरण पोषण करता था । उसके भाई योगेंद्र की शादी मार्च महीने में होनी थी । शादी की तैयारी को लेकर वह अपने भाई के साथ तीन दिन पहले तमिलनाडु से अपने गांव आया था । गांव आने के बाद वह अपनी पत्नी , बेटी और अपने साढू के साथ अपने ससुराल टिकुलिया जा रहा था । वीरेंद्र को दो बेटी व एक बेटा था । मृतका वीरेन्द्र की मझिली बेटी थी ।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।