
देसी पिस्टल और कारतूस के साथ तीन बदमाश गिरफ्तार
मधुबन में तीन बदमाशों को ग्रामीणों ने लोडेड देसी पिस्टल के साथ पकड़ा। पुलिस को सौंपे जाने पर एक पिस्टल, पांच कारतूस, दो मोबाइल और एक स्प्लेंडर बाइक बरामद हुई। गिरफ्तार बदमाशों का इरादा स्पष्ट नहीं है। तीनों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है, जिसमें एक पर पूर्व में हत्या का मामला दर्ज है।
मधुबन। लोडेड देसी पिस्टल के साथ आए तीन बदमाशों को मधुबन थाना मुख्यालय के पीर मोहल्ला के ग्रामीणों ने दबोच कर गुरुवार की रात पुलिस को सौंप दिया है। थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने बताया कि बदमाशों के पास से एक देसी पिस्टल, पांच कारतूस, दो मोबाइल व एक स्प्लेंडर प्लस बाइक बरामद की गई है। गिरफ्तार बदमाश कंसपकड़ी ग्राम के जियालाल सहनी के पुत्र छोटू कुमार सहनी, सुरेन्द्र सहनी के पुत्र अंकेश कुमार व टीकम ग्राम के हेमन राय के पुत्र रवि कुमार हैं। मधुबन के मो.कासीम ने थाने में एफआईआर दर्ज करायी है, जिसमें कहा कि गुरुवार की रात करीब 11 बजे बाइक से तीन बदमाश उनके दरवाजे के पास आए व इनके नाती मो.जैसब से बाताबाती करने लगे।
इसी क्रम में रवि कुमार देसी पिस्टल निकालकर इनके नाती पर तान दी। तभी ग्रामीण पहुंच गए व बदमाशों को पिस्टल, कारतूस व बाइक के साथ दबोच लिया। पुलिस का कहना है कि सभी बदमाश पुन्दर बाजीतपुर ग्राम के मो. साहिल के कहने पर आए थे। बदमाशों ने अपने इरादे व आने के कारणों का खुलासा नहीं किया है। गिरफ्तार तीनों बदमाशों को न्यायिक हिरासत में मोतिहारी भेज दिया गया है। इसमें अंकेश कुमार पर पूर्व से हत्या का मामला दर्ज है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




