दो स्कूलों का ताला तोड़कर चावल व सामान की चोरी
कोटवा में अज्ञात चोरों ने दो स्कूलों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एनपीएस अन्हरा टोला में तीसरी बार चोरी हुई, जहां चोरों ने 11 क्विंटल चावल और गैस सिलेंडर चुराए। कोटवा उ.म. विद्यालय में भी चोरी की गई, जिसमें 21 क्विंटल चावल शामिल है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

कोटवा। अज्ञात चोरों ने थाना क्षेत्र के दो स्कूलों में गुरुवार की रात ताला तोड़कर मध्यान भोजन के चावल सहित कई समानों की चोरी कर ली। जसौली पार्टी पंचायत के वार्ड नंबर 9 में स्थित एनपीएस अन्हरा टोला में तीसरी बार चोरी की घटना को चोरों ने अंजाम दिया है। इसके पूर्व दो बार उसी स्कूल में चोरी की घटना घटित हो चुकी है। वही कोटवा उ.म. विद्यालय कोटवा में गार्ड को बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया है। हालांकि पुलिस बंधक बनाने की बात से इनकार कर रही है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि एनपीएस अन्हरा टोला की हेडमास्टर सुनीता देवी ने थाना में आवेदन देकर बताया गया है कि गुरुवार की रात ताला तोड़कर 11 क्विंटल के करीब मध्याह्न भोजन का चावल, गैस चूल्हा, दो सिलेंडर की चोरी कर ली गई है।
वही उत्क्रमित मध्य विद्यालय कोटवा की हेडमास्टर कुमारी सपना ने आवेदन में बताया है कि ताला तोड़कर 21 क्विंटल चावल, दो गैस सिलेंडर, आदि की चोरी की गई है। स्कूल के गार्ड सुदामा सिंह ने बताया कि चोर उनको बंधक बनाकर चोरी की घटना को अंजाम दिए इस दौरान उनका मोबाइल भी चोरों ने छीन लिया। हालांकि पुलिस ने घटना के पास से ही मोबाइल को बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष करण सिंह ने बताया कि स्कूलों में चोरी की घटना घटित हुई है। लेकिन गार्ड को बंधक बनाने की बात गलत है। मामले की जांच की जा रही है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


