ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीअंचल कार्यालय में जमकर काटा बवाल

अंचल कार्यालय में जमकर काटा बवाल

सुगौली | निज संवाददाता बाढ़ आपदा राशि नहीं मिलने से प्रखण्ड के उत्तरी सुगांव...

अंचल कार्यालय में जमकर काटा बवाल
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीTue, 21 Sep 2021 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सुगौली | निज संवाददाता

बाढ़ आपदा राशि नहीं मिलने से प्रखण्ड के उत्तरी सुगांव के वार्ड चार व पांच के आक्रोशित ग्रामीणों ने मंगलवार को अंचल कार्यालय में जमकर बवाल काटा। करीब तीन से चार सौ की संख्या में पहुंचे महिला पुरुषों ने अबतक बाढ़ आपदा राशि की छह हजार रुपये नही मिलने को लेकर हंगामा करना शुरू कर दिया। कार्यालय कक्ष से निकले सीओ धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता ने सबका डाटा एंट्री कर भेजने की बात बताई।

इसी दौरान भीड़ से आक्रोशित कुछ युवकों ने उनके साथ धक्का मुक्की करना शुरू कर दी। इसी बीच भीड़ का वीडियो कर रहे अंचल कर्मचारी असहाब आलम की उग्र भीड़ ने पिटाई कर दी। तबतक थानाध्यक्ष विवेक जायसवाल सहित पहंुचे सशस्त्र बलों ने हल्का बल प्रयोग कर अंचल परिसर से लोगों को खदेड़ा। जिससे कुछ देर तक अंचल परिसर में अफरा तफरी का माहौल कायम रहा। जिसके बाद भीड़ का नेतृत्व कर रहे लोगों के साथ बड़ी संख्या में सीओ के कार्यालय में पहुंचे लोगों ने कक्ष में भी उनके साथ तू तू मैं मैं की। ग्रामीणों का आरोप था कि बाढ़ उतरने इतने दिनों बाद भी अबतक हमलोगों को बाढ़ आपदा राहत की राशि नहीं मिली। मौके पर मुकेश कुमार,शत्रुघ्न महतो,राकेश प्रसाद, रंजय साह,सुदामा देवी, मनोरमा देवी आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें