ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीपदाधिकारियों को उनके दायित्व का कराया बोध

पदाधिकारियों को उनके दायित्व का कराया बोध

मोतिहारी | हिन्दुस्तान संवाददाता मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के रजत जयंती वर्ष के प्रवेश...

पदाधिकारियों को उनके दायित्व का कराया बोध
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीMon, 24 Jan 2022 11:21 PM
ऐप पर पढ़ें

मोतिहारी | हिन्दुस्तान संवाददाता

मोतिहारी चैंबर ऑफ कॉमर्स के रजत जयंती वर्ष के प्रवेश पर रविवार को बंजरिया स्थित एक निजी सभागार में जिले के सभी व्यवसायिक संगठनों के साथ ओरियंटेशन प्रोग्राम आयोजित किया गया। जिसमें बलुआ व्यवसायी संघ,जानपुल व्यवसायी संघ,हेनरी बाजार व्यवसायी संघ आदि के पदाधिकारी शामिल हुए।

कार्यक्रम की शुरुआत अध्यक्ष संजय जायसवाल ने की। महासचिव हेमंत कुमार ने परिचय कराया। संयोजक क्षेत्रीय संगठन विस्तार समिति डॉ विवेक गौरव ने विषय प्रवेश कराया। मौके पर पूर्व अध्यक्ष रवि कृष्ण लोहिया ,पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र जालान ने विभिन्न संगठन के पदाधिकारियों को उनके दायित्व व कर्तव्य का बोध कराया । निवर्तमान अध्यक्ष सुधीर अग्रवाल ने संगठनों के द्वारा किए जाने वाले कार्यों को एक वार्षिक कैलेंडर के रूप में प्रस्तुत किया। अंत में रामगढ़वा में मृत व्यवसायी अजीत कुमार की हत्या पर शोक व्यक्त किया गया। मौके पर अनुपम कुमार, संतोष जायसवाल, किशोर कुमार, मोहम्मद नूरेन,नीहित अग्रवाल, सुंदरम कुमार स्वर्णकार, संतोष कुमार दास, अशोक कुमार, दिवाकर कुमार शर्मा, संजय मोदी,प्रभु प्रसाद,ब्रजेश गुप्ता, अजय गुप्ता,मेहुल लाल आदि उपस्थित थे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें