ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीपीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ सबसे अधिक काम

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ सबसे अधिक काम

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम अनुसूचित वर्ग संपर्क अभियान के तहत शनिवार को पूरे जिले में व्यापक सघन संपर्क अभियान चलाया गया। मोतिहारी वार्ड नं 3 अम्बेडकर टोली,वार्ड नं 29 अनुसूचित वस्ती,वरदाहा...

पीएम मोदी के नेतृत्व में हुआ सबसे अधिक काम
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीSun, 03 Jun 2018 12:44 AM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा के राष्ट्रीय कार्यक्रम अनुसूचित वर्ग संपर्क अभियान के तहत शनिवार को पूरे जिले में व्यापक सघन संपर्क अभियान चलाया गया। मोतिहारी वार्ड नं 3 अम्बेडकर टोली,वार्ड नं 29 अनुसूचित वस्ती,वरदाहा मोतिहारी ग्रामीण,बेलवतिया पिपरा कोठी, लखौरा मुशहर टोली में संपर्क अभियान चलाया गया।

संपर्क अभियान में पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार, विधान पार्षद बब्लू गुप्ता,भाजपा जिला महामंत्री डॉ लाल बाबू प्रसाद, रविभूषण श्रीवास्तव, प्रकाश अस्थाना,संजीव सिंह,उत्तम राम,विनोद कुमार,रघु राम,बीर बहादुर प्रसाद,कामेश्वर चौरसिया,गुड्डू सिंह, चंदेश्वर साहनी,मनोज बैठा, अशोक डॉलर ,फूलचंद राम, ओमप्रकाश कुमार, दुर्गा सिंह,रामदेव गिरी, चंदेश्वर प्रसाद ,ओम प्रकाश सिंह सहित अनुसूचित वर्ग के बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस दौरान पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने सबसे ज्यादा काम किया है। देश के सभी अनुसूचित वर्ग के घरों तक मुफ्त गैस कनेक्शन, मुफ्त बिजली कनेक्शन, वर्ष 2022 तक पक्का मकान, शौचालय सहित बनाने के लिए कृत संकल्पित है। वहीं एमएलसी बब्लू गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी काफी गरीब परिवार से आते हैं,इसलिए उनको गरीबों की सबसे ज्यादा चिंता है और सबसे ज्यादा काम भी करते हैं।

पीपराकोठी। केंद्र सरकार के चार वर्ष पूरा होने पर पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने बेलवातिया के महादलित बस्ती में विकास कार्यों की समीक्षा की। मौके पर लालबाबू प्रसाद, कामेश्वर चौरसिया, टूना गिरि, रामदेव गिरि, श्यामकांत सिंह, गौरीशंकर प्रसाद, सहित अन्यथे। लखौरा। पर्यटन मंत्री प्रमोद कुमार ने लखौरा के महादलित बस्ती में पहुंच चार साल के कार्यों का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि गैस एजेंसी से बात कर दो से तीन दिनों में गैस कनेक्शन का वितरण कराया जाएगा। प्रा.वि. बिचला टोला में स्कूल की भूमि व भवन के लिए कदम उठाये जाएंगे। मौके पर मंडल अध्यक्ष चंदेश्वर सहनी, महामंत्री ओमप्रकाश सिंह,चंदेश्वर प्रसाद,फूलचंद मांझी, पूरन पासवान,दुखी पासवान आदि थे।

चकिया । चकिया में शनिवार को पूर्व से निर्धारित कार्यक्रम अनुसूचित जाति जनजाति बस्ती में महा संपर्क अभियान चलाया गया।अभियान के तहत स्थानीय विधायक श्री श्याम बाबू प्रसाद यादव के नेतृत्व में चकिया नगर मंडल भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने वार्ड संख्या 6 में अनुसूचित जाति के लोगों से मिलकर केंद्र सरकार की 4 साल की उपलब्धियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। वहीं मोदी सरकार की चल रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा की। इस अवसर पर अनुसूचित जाति के नगर अध्यक्ष लखविंदर राम, नगर अध्यक्ष श्यामा तोदी, जिला अनुसूचित जाति के नेता सत्यनारायण राम , युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रोहित सिंह, शिव पटेल, सुधीर मिश्रा ,अमन गुप्ता, मनीष गुप्ता ,नगर निकाय अध्यक्ष विशाल राम आदि थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें