ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News बिहार मोतिहारीबैठक में छाया रहा आवास व जल नल का मुद्दा

बैठक में छाया रहा आवास व जल नल का मुद्दा

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक गुरुवार को प्रखंड प्रमुख संगीता देवी की अध्यक्षता में हुई। सदन का संचालन बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी विनित कुमार ने किया। दरमाहा पंचायत की समिति सदस्य मंजू देवी ने...

बैठक में छाया रहा आवास व जल नल का मुद्दा
हिन्दुस्तान टीम,मोतिहारीFri, 13 Sep 2019 03:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पंचायत समिति सदस्यों की बैठक गुरुवार को प्रखंड प्रमुख संगीता देवी की अध्यक्षता में हुई। सदन का संचालन बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी विनित कुमार ने किया। दरमाहा पंचायत की समिति सदस्य मंजू देवी ने प्रधानमंत्री आवास योजना में अनियमितता होने की बात कही।

आवास सहायक पर रात में पंचायत में आकर अवैध वसूली करने आरोप लगाया। इसकी जांच कर कार्रवाई करने का प्रस्ताव सदन में रखा। कई सदस्यों ने आवास योजना में गडबड़ी का प्रस्ताव रख जांच की मांग की। पूर्व उप प्रमुख धीरेंद्र कुमार ने रघुनाथपुर पंचायत के वार्ड संख्या दो में नल जल योजना में अनियमितता की जांच का प्रस्ताव रखा। कार्यपालक पदाधिकारी ने जांच कर कार्रवाई की बात कही। मुखिया विपिन सिंह ने कहा कि पटना पंचायत वार्ड चार में सेविका बहाली में दो बार आम सभा हंगामा के कारण स्थगित हो गया। जबकि नियमानुसार तीन बार कराना है। इस बावत एल एस ने बताया कि तीसरी बार आमसभा एसडीओ के निर्देश पर होगी। बांसघाट की सदस्य रुबी यादव ने वार्ड संख्या तीन में गड़बड़ी की शिकायत की। कहा कि सदन बार बार जांच के आश्वासन के बावजूद जांच नहीं किया गया। भुवन छपरा के दलित बस्ती खरकी कुंआ में राशन वितरण में गडबडी का प्रस्ताव सदस्य अशोक सिंह ने रखा। सदन अभी चल ही रहा था, कि प्रमुख व उपप्रमुख सदन से चले गये। जिसको ले कुछ सदस्यों ने कार्यपालक पदाधिकारी से आपत्ति की। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि प्रमुख आज व्रत की है, इसलिये उपवास पर थी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें