सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच किताबों का शुरू हुआ वितरण
मोतिहारी में सरकारी स्कूलों के बच्चों के लिए किताबों का वितरण शुरू हो गया है। वर्ग 1 से 8 तक के बच्चों के लिए किताबें विभाग द्वारा भेजी गई हैं, लेकिन अभी सभी बच्चों के लिए किताबें उपलब्ध नहीं हैं। 80 से 85 प्रतिशत बच्चों के लिए ही किताबें मिल पाई हैं।

मोतिहारी। जिले के सरकारी स्कूलों के बच्चों के बीच किताब का वितरण शुरू हो गया है। वर्ग 1 से 8 कक्षा तक के बच्चों के लिए किताबें विभाग की ओर से भेजी गयी हैं। हालांकि अभी भी आवश्यकता के अनुरूप पूरी किताबें नहीं आयी हैं। सूत्रों के अनुसार, अब तक 80 से 85 प्रतिशत बच्चों के लिए ही किताबें उपलब्ध हो पायी हैं। बीआरसी से स्कूलों में किताब का वितरण शुरू : सिकरहना। नये सत्र में वर्ग का संचालन शुरू होने के साथ ही विभाग से प्राप्त किताबों का स्कूलों में वितरण शुरू कर दिया गया है। ढाका बीआरसी से कई स्कूलों को किताबें दी गयी, जिसे शिक्षक अपने स्कूल में ले गये।
ढाका में वर्ग 1 से 8 तक की किताबें पूर्व से ही आकर रखी हुयी थी। कर्मी के अनुसार, जितनी मात्रा में किताबों की जरूरत है उतनी मात्रा में किताबें नहीं मिल पायी है। नामांकित छात्रों के हिसाब से 80 से 85 प्रतिशत बच्चों के लिए ही किताबें मिल पायी है।ढाका प्रखंड में 199 प्राथमिक व मध्य विद्यालय है, जिसमें करीब 47 हजार बच्चे नामांकित हैं। पहली क्लास का नामांकन चल रहा है, जो 14 अप्रैल तक चलेगा। नामांकन के बाद उसी हिसाब से किताबें स्कूलों को दी जायेगी। उत्क्रमित मवि बहलोलपुर उर्दू के एचएम मो. एजाज फारूकी, मवि हरदिया के एचएम कुमार जयंत ने बताया कि किताब का वितरण शुरू कर दिया गया है।बीईओ संतोष कुमार ने बताया कि सभी एचएम को निर्देश दिया गया है कि वे बीआरसी से आकर किताबें प्राप्त कर लें तथा उसका वितरण स्कूल में बच्चों के बीच करना सुनिश्चित करें।चूंकि अब नया सत्र शुरू हो गया है इसलिए बच्चों को समय पर किताबें वितरण कर दें ताकि उन्हें पढ़ाई में कोई समस्या नहीं आयें।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


