ज्यादा दिन तक नहीं टिकेगी बिहार की भाजपा की सरकार: तेजस्वी
नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि बिहार में भाजपा सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक खास जाति को निशाना बनाकर एनकाउंटर कर रही है, जिससे सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। तेजस्वी ने नीतीश कुमार के मुख्यमंत्री पद से हटने की भविष्यवाणी की थी, जो सच साबित हुई।

चिरैया (पू.सं.), निसं। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने दावा किया है कि बिहार में वर्तमान भाजपा सरकार ज्यादा दिनों तक चलने वाली नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार एक खास जाति को निशाना बनाकर एनकाउंटर कर रही है, इससे बिहार का सामाजिक माहौल बिगड़ रहा है। तेजस्वी यादव मोतिहारी विस क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में जिला राजद के पूर्व अध्यक्ष सुरेश प्रसाद यादव के आवासीय परिसर में उनकी आदमकद प्रतिमा सह स्मारक का अनावरण करने पहुंचे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि आज पीएम लोगों से ईंधन की खपत कम करने की अपील कर रहे हैं। आने वाले समय में वे कह सकते हैं कि लोग कपड़े तक नहीं पहनें।
नीतीश अब सीएम नहीं
मेरी भविष्यवाणी सच साबित हुई, नीतीश अब सीएम नहीं : कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ाते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि विस चुनाव के समय उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि बिहार में नीतीश कुमार मुख्यमंत्री नहीं रहेंगे, और उनकी यह बात सच साबित हुई है। उनका दावा है कि बिहार की मौजूदा भाजपा सरकार भी जल्द गिर जाएगी। उन्होंने कहा कि बिहार में अभी जनता की सरकार नहीं है, लेकिन राजद फिर से मजबूती के साथ सत्ता में लौटेगी। नीट पेपर लीक मामले में हमला बोलते हुए तेजस्वी ने कहा कि यह कोई पहली घटना नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार अपराधियों को संरक्षण देती है और इस मामले में बीजेपी के कई नेताओं के नाम सामने आए हैं। जब पत्रकारों ने उनसे उनकी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव के पकड़े जाने पर सवाल किया तो उन्होंने स्पष्ट कहा कि जो भी दोषी है, उसे पकड़ा जाए।
सामान्य प्रश्न
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


