Motihari News: शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान व जिम्मेदार नागरिक बनाने की है प्रक्रिया

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: मोतिहारी के एम. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में प्रमुख शिक्षा विदों ने डॉ. राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डाला और शिक्षकों से आदर्श बनने की अपील की। प्रो-वाइस चेयरपर्सन डॉ. खुशबू ने शिक्षकों की भूमिका पर जोर दिया। प्रिंसिपल ने शिक्षा के संपूर्ण दायित्व की बात की।

शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान व जिम्मेदार नागरिक बनाने की है प्रक्रिया
शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान व जिम्मेदार नागरिक बनाने की है प्रक्रिया

Motihari News: मोतिहारी। एम. एस. मेमोरियल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन डॉ. सी. बी. सिंह, चेयरपर्सन नीलम, वाइस प्रो-चेयरमैन डॉ. विभू पाराशर व प्रो-वाइस चेयरपर्सन डॉ. खुशबू सिंह उपस्थित थे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए चेयरमैन डॉ. सी. बी. सिंह ने भारत के महान शिक्षाविद् एवं पूर्व राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन, विचारों एवं आदर्शों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक बेहतर इंसान और जिम्मेदार नागरिक बनाने की प्रक्रिया है। उन्होंने शिक्षकों से आह्वान किया कि वे अपने आचरण, व्यवहार और कार्यशैली से विद्यार्थियों के लिए आदर्श बनें।

उनके अनुसार शिक्षक को ज्ञानवान होने के साथ-साथ संवेदनशील, अनुशासित, धैर्यवान, सकारात्मक सोच वाला और विद्यार्थियों की भावनाओं को समझने वाला होना चाहिए। वहीं प्रो-वाइस चेयरपर्सन डॉ. खुशबू सिंह ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि शिक्षक समाज की नींव को मजबूत करने वाले महत्वपूर्ण स्तंभ हैं। इस अवसर पर मैनेजर श्री पी. के. मिश्रा सहित विद्यालय के शिक्षक एवं अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रिंसिपल जितेन्द्र भाटिया ने सभी अतिथियों एवं शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि एक शिक्षक को हमेशा सीखते रहने वाला, प्रेरणादायक, अनुशासित एवं विद्यार्थियों के लिए आदर्श व्यक्तित्व बने रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि शिक्षक का दायित्व केवल पाठ्यक्रम पूरा करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही दिशा देकर उन्हें एक जिम्मेदार, संवेदनशील एवं बेहतर इंसान बनाना भी है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमोतिहारीMotihari News: शिक्षा केवल ज्ञान प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर इंसान व जिम्मेदार नागरिक बनाने की है प्रक्रिया