Motihari News: शिक्षण केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र-निर्माण की है सतत प्रक्रिया

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share

Motihari News: मोतिहारी के एसएनएस कॉलेज में शनिवार को शिक्षक दिवस का समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. राधाकृष्णन के चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित कर की गई। विद्यार्थियों ने शिक्षकों के योगदान को सराहा। प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार बैठा ने गुरु की भूमिका और शिक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला।

शिक्षण केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र-निर्माण की है सतत प्रक्रिया
शिक्षण केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र-निर्माण की है सतत प्रक्रिया

Motihari News: मोतिहारी,निप्र। शहर के एसएनएस कॉलेज, मोतिहारी में शनिवार को शिक्षक दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। समारोह की शुरुआत भारत के पूर्व राष्ट्रपति एवं महान शिक्षाविद् डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने शिक्षक दिवस के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करते हुए शिक्षकों के प्रति सम्मान एवं आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम का महत्व

इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विनोद कुमार बैठा ने गुरु के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गुरु वह होता है जिसमें गुरुत्व की भावना होती है तथा उसे भार सहने की एवं बच्चों को कक्षा तक खींचने की शक्ति हो। उन्होंने छात्रों को केवल कक्षा तक ही सीमित रहने का नहीं बताया बल्कि उन्होंने यह भी छात्रों को बताया कि आप ही कल के सूरज हैं।

शिक्षण का उद्देश्य

कार्यक्रम में महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं ने भी अपने विचार व्यक्त किए। शिक्षकों ने कहा कि शिक्षण केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व के परिष्कार और चरित्र-निर्माण की सतत प्रक्रिया है। शिक्षक अपने ज्ञान, अनुभव एवं संस्कारों के माध्यम से विद्यार्थियों को जीवन के विविध उतार-चढ़ावों का सामना करने के लिए तैयार करते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा का वास्तविक उद्देश्य विद्यार्थियों में विवेक, अनुशासन, नैतिक मूल्यों एवं मानवीय संवेदनाओं का विकास करना है। शिक्षक और विद्यार्थी के मध्य आत्मीय एवं सुदृढ़ संबंध ही एक सशक्त और संस्कारित समाज के निर्माण का आधार बन सकते हैं। जानकारी कॉलेज के मीडिया प्रभारी डॉ. विक्रम कुमार सिंह ने दी। इस मौके पर डॉ सुरेश नारायण बैठा ,डॉ मनीष कुमार यादव ,डॉ. रुदल कुमार सिंह ,डॉ. विक्रम कुमार सिंह, डॉ. मकेश चौधरी , डॉ गौरी गुप्ता ,डॉ रेनू कुमारी, डॉ सुधा कुमारी, डॉ निखत नाज़ के अलावे प्रधान सहायक रामकृष्ण आदि कार्यक्रम में उपस्थित थे। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

✦शिक्षक दिवस का कार्यक्रम कब आयोजित किया गया?−
शिक्षक दिवस का कार्यक्रम शनिवार को आयोजित किया गया।
Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsमोतिहारीMotihari News: शिक्षण केवल ज्ञानार्जन का माध्यम नहीं, बल्कि चरित्र-निर्माण की है सतत प्रक्रिया