अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित
अरेराज में बैगलेस डे के अवसर पर सरकारी विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के लिए सुरक्षित और आनंददायक शिक्षण को बढ़ावा देना है। सभी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया, ताकि शिक्षा सृजन एवं समग्र विकास को प्रोत्साहित किया जा सके।

अरेराज निसं। बैगलेस डे के अवसर पर अरेराज के सरकारी विद्यालयों में शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। यूएचएस बीएमसी मदरसा रढ़िया के प्रधान शिक्षक संजय कुमार , जनेरवा के रामजी प्रसाद ,मुड़ा के ऐनुद्दीन ,भेलानारी के मदनमोहन नाथ तिवारी ,जीएमएस अरेराज बालक के अरविंद कुमार दुबे,रढ़िया के त्रिलोकी कुमार तिवारी,जीएमएस जितवारपुर आदि प्रधान शिक्षकों ने बताया कि आज के शिक्षक अभिभावक संगोष्ठी का उद्देश्य बच्चों के लिए सुरक्षित ,आनंददायक,और गति विधि आधारित शिक्षण को बढ़ावा देना है। शिक्षा सृजन एवं समग्र विकास आधारित शिक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सभी विद्यालयों में सुरक्षित शनिवार का आयोजन किया गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।



