हत्या मामले में महिला की हुई गिरफ्तारी, भेजा जेल
बंजरिया थाना क्षेत्र के घोड़मरवा गांव में 13 वर्षीय किशोरी रोशनी कुमारी की संदिग्ध हत्या मामले में महिला शोभा देवी को गिरफ्तार किया गया है। किशोरी की मौत घर में साड़ी के फंदे से लटकने से हुई थी। परिजनों ने पड़ोसी पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

बंजरिया ,एसं। बंजरिया थाना क्षेत्र के घोड़मरवा गांव में हुई किशोरी की संदिग्ध हत्या मामले में पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया है। महिला गांव की शोभा देवी(55) है। पुलिस ने महिला आरोपी को उसके घर से बुधवार की शाम को गिरफ्तार किया है। महिला से घटना को लेकर थाने में पूछताछ कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । बताते चलें कि बुधवार को रोशनी कुमारी(13) की मौत उसके घर में साड़ी के फंदा से लटक कर हो गई थी। मृतका घर में अकेले थी। मृतका के परिजन अपने पड़ोसी पर हत्या करने का आरोप लगा रहे हैं।
मृतका के पिता रामपुकार यादव ने बंजरिया थाने में आवेदन देकर सात व्यक्ति पर आरोप लगाया है। आवेदन में बताया कि उसका बगल के पड़ोसी के साथ कुछ दिनों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। थानाध्यक्ष रमेश कुमार महतो ने बताया कि घटनास्थल पर जाकर एफएसएल की टीम को भेजा गया था । हत्या को लेकर सभी बिंदु पर जांच की जा रही है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कारवाई की जा रही है । वहीं बाकी आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है । सभी आरोपी घर छोड़कर फरार हैं।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




