संदिग्ध अवस्था में विवाहिता की मौत
हरनारायना गांव में एक विवाहिता ऊषा देवी की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। गले में फंदे के निशान से आत्महत्या का संदेह है। पुलिस जांच कर रही है, जबकि ससुराल वाले फरार हैं। ग्रामीणों का कहना है कि...

चिरैया, निज संवाददाता। शिकारगंज थाना क्षेत्र के हरनारायना गांव में संदिग्ध अवस्था में एक विवाहिता की मौत हो गई है। मृतका ऊषा देवी ग्रामवासी बबलू पासवान की पत्नी है। मृतका के गले में फंदे का निशान है। जिसके कारण प्रथम दृष्टया फांसी लगाकर आत्म हत्या करना प्रतीत हो रहा है। वैसे पुलिस मनोवैज्ञानिक तरीके से जांच कर रही है। घटना के बाद उसके ससुराल वाले घर छोड़कर फरार है। पड़ोसियों की सूचना पर शिकारगंज पुलिस घर से शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ग्रामीण सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह में घटना घटी है। वही कुछ लोग दबी जुबान दहेज को लेकर गला घोंट कर हत्या कर देने की बातें बता रहे है। थानाध्यक्ष मो.शाहरुख ने बताया कि मृतका के परिजनों द्वारा आवेदन पत्र नही दिया गया है। आवेदन पत्र मिलते ही एफ आई आर दर्ज कर कारवाई की जायेगी।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


