1786 मामलों में समझौते से बनी बात
मोतिहारी में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में 1786 मामलों का निष्पादन बिना किसी खर्च के किया गया। इस कार्यक्रम में जिला जज और अन्य अधिकारियों ने दीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। समझौता के आधार पर करोड़ों रुपए का सेटलमेंट हुआ, जिसमें बैंक और बीएसएनएल से संबंधित मामले भी शामिल थे।

मोतिहारी, विसं।लोक अदालत मामले के निष्पादन के लिए सुलभ व सशक्त माध्यम है। लोक अदालत में मामले निष्पादन में कोई खर्च नहीं होती है। सभी लोक अदालत में आकर अपने मामले निष्पादित करायें। उक्त बातें शनिवार को व्यवहार न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कही। राष्ट्रीय लोक अदालत की शुरुआत सुबह दस बजे जिला जज सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के चेयरमैन अभिषेक कुमार दास, डीएम सौरव जोरवाल, जिला विधिज्ञ संघ के अध्यक्ष शेषनरायण कुंवर, महासचिव राजीव कुमार द्विवेदी, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव नितिन त्रिपाठी ने दीप प्रज्वलित कर किया। उसके बाद गठित बेंचों की ओर से मामलों का निष्पादन होना शुरू हुआ।
राष्ट्रीय लोक अदालत में 1786 मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया गया। करोड़ों रुपए का सेटलमेंट हुआ। इस दौरान न्यायालय में लंबित 7 82मामलों का निष्पादन समझौता के आधार पर किया गया। वहीं 971 मामले बैंक से संबंधित निष्पादित किए गए । 33 मामले बीएसएनएल के थे। इस दौरान सचिव सभी बेंचों के पास का जायजा लेते रहे। लोक अदालत की सफलता में सभी न्यायिक पदाधिकारी अधिवक्ता,लोक अदालत कर्मी एवं बैक पदाधिकारियों की सराहनीय भूमिका रही।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


