स्कूल में कंप्यूटर शिक्षक नहीं, छात्र लैब के लाभ से वंचित
अरेराज में हाई स्कूलों के छात्रों को कंप्यूटर शिक्षा का लाभ नहीं मिल रहा है। आईसीटी लैब स्थापित होने के बावजूद, कई विद्यालयों में कंप्यूटर शिक्षक और उचित देखरेख का अभाव है। कुछ विद्यालयों में लैब उपलब्ध है, लेकिन शिक्षकों के अभाव के कारण छात्र-छात्राएं कंप्यूटर ज्ञान से वंचित हैं।

अरेराज। अनुमंडल क्षेत्र हाई स्कूलों के सभी छात्र छात्राओं को कंप्यूटर आधारित ज्ञान अर्जित करने के लिए विभागीय स्तर पर आईसीटी लैब स्थापित किए गए हैं। अरेराज प्रखंड क्षेत्र में माध्यमिक विद्यालयों की संख्या सोलह है जहां बच्चों को कंप्यूटर शक्षिा का पर्याप्त लाभ नहीं मिल पा रहा है। सुविधा के अभाव में छात्रों को कम्प्यूटर शक्षिा व ऑन लाइन पढ़ाई की सुविधा बच्चों को नहीं मिल पा रही है। कई विद्यालयों में तकनीकी गड़बड़ी व देखरेख के अभाव में कंप्यूटर लैब नकारा सद्धि हो रहा है। यूएचएस बहादुरपुर के प्रधानाध्यापक सतीश कुमार के अनुसार इस विद्यालय में कंप्यूटर शिक्षक व आई सी टी लैब की सुविधा से बच्चे वंचित है।
पार्वती कन्या उच्च विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक श्रीकांत शर्मा ने बताया कि इस विद्यालय में कंप्यूटर लैब स्थापित है। कंप्यूटर की पढ़ाई सुनश्चिति करने के लिए कंप्यूटर ट्रेनर भी यहां अनुबंध पर कार्यरत था लेकिन 01 अप्रैल 2025 को अनुबंध की अवधि खत्म हो जाने से कम्प्यूटर की पढ़ाई बाधित है। कंप्यूटर लैब तो है लेकिन शिक्षक के अभाव में बच्चियां कंप्यूटर ज्ञान से वंचित हैं। दूसरी ओर गंडक तटवर्ती उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चटिया चिंतामनपुर की प्रधान शक्षिकिा वसुंधरा कुमारी ने बताया कि उनके यहां कंप्यूटर शिक्षक की पदस्थापना तो हुई है लेकिन कंप्यूटर लैब नहीं होने से छात्र छात्राओं को कंप्यूटर ज्ञान से वंचित होना पड़ रहा है। दूसरी ओर यूएचएस गोविंदगंज व सोमेश्वर उच्च विद्यालय अरेराज के प्रधान शिक्षक जनार्दन प्रसाद व वक्रिमा प्रसाद ने बताया कि कम्प्यूटर लैब व शिक्षक दोनों की सुविधा का लाभ बच्चों को मिल रहा है। कंप्यूटर की कक्षाएं संचालित होती हैं।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


