सुचारू रूप से जलेगा सोलर तब करेंगे भुगतान : मुखिया संघ

Jan 07, 2026 12:25 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

संग्रामपुर के पंचायतों में लगाए गए स्ट्रीट लाइट की गुणवत्ता खराब होने पर मुखिया संघ ने सोलर लाइट के भुगतान से मना कर दिया है। 2023-24 और 2024-25 में लगे सोलर लाइट सुचारू रूप से नहीं जल रहे हैं। वेंडर द्वारा सुधार नहीं किए जाने के कारण भुगतान नहीं होगा।

सुचारू रूप से जलेगा सोलर तब करेंगे भुगतान : मुखिया संघ

संग्रामपुर। प्रखंड के पंचायतों में लगाए गए स्ट्रीट लाइट की गुणवता की स्थिति को देखते हुए मुखिया संघ ने सोलर लाइट का भुगतान करने से साफ मना क़र दिया हैं । प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष व उतरी मधुबनी पंचायत के मुखिया रवि कुमार उर्फ़ रवि सिंह ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2023-24 और 2024-25 में प्रखंड के पंचायतों में लगे कोई भी सोलर लाइट सुचारु रूप से नहीं जल रहा हैं । इसकी शिकायत ज़ब भुगतान के पहले किया गया था। जिसमे आश्वासन मिला था कि भुगतान क़र दें सभी बंद पड़े स्ट्रीट सोलर लाइट में सुधार क़र दिया जाएगा। लेकिन 2023-24 का भुगतान के बाद भी वेंडर ने सोलर जले इसके लिए कोई कार्य नहीं किया ।

इधर जो सोलर लाइट 2024-25में लगाया गया उसकी स्थिति भी बद से बदतर हैं । इसलिए निर्णय लिया गया हैं कि ज़ब तक स्ट्रीट लाइट सुचारु नहीं होगा प्रखंड के किसी भी पंचायत से किसी के दबाव में भुगतान नहीं मिलेगा । उन्होंने बताया की वर्ष 2023-24 में जो सोलर स्ट्रीट लाइट लगा था उसका मनोटरिंग सिम के द्वारा सोलर लगने के चौबीस घंटे में करना था लेकिन वेंडर ने मनमानी के तहत ऐसा नहीं किया जिसका नतीजा हुआ की पंचायतो में लगे सभी सोलर शोभा की वस्तु बन क़र रह गयी हैं!

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

;;;