Motihari News: बरसाती बीमारियों का खतरा, पर 46 अस्पतालों में 12 मवेशी डॉक्टर
Motihari News: मोतिहारी में पशु चिकित्सकों के तबादले के कारण पशुपालन विभाग में चिकित्सकों की कमी हो गई है। 46 पशु अस्पतालों में 12 चिकित्सक ही रह गए हैं, जिससे पशुपालकों को दवाइयों और सलाह लेने में कठिनाई हो रही है। विभाग के प्रभारी ने बताया कि बची हुई 12 चिकित्सकों को विभिन्न प्रखंडों में जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Motihari News: मोतिहारी । पशु चिकित्सकों का सामूहिक तबादला अन्य जिलों में हो जाने के कारण जिला पशुपालन विभाग पशुचिकित्सकों के अभाव का दंश झेल रहा है । इसके साथ ही बरसाती घास-पात खाने से पशुओं में विभिन्न प्रकार की बीमारियों के फैलने की आशंका से पशुपालकों की परेशानी बढ़ गयी है।
पशु चिकित्सकों की कमी
प्रभारी डीएचओ डॉ शशिभूषण प्रसाद ने बताया कि जिले में कुल 46 प्रखंड स्तरीय व पंचायत स्तरीय पशु अस्पताल हैं । प्रत्येक पशु अस्पताल में पशु चिकित्सकों की पदस्थापना रहती है । इससे ग्रामीण पशुपालकों को पशु दवाओं और आवश्यक चिकित्सकीय सलाह समय-समय पर मिलती रहती है। जिले से पशु चिकित्सकों का तबादला हो जाने और नये चिकित्सकों के योगदान नहीं करने से जिले में पशु चिकित्सकों की कमी हो गयी है। इसके कारण शेष बचे 12 पशु चिकित्सकों को ही प्रखंडों के पशु चिकित्सालयों का प्रभार दिया गया है । एक चिकित्सक हैं तीन-चार प्रखंडों के प्रभार में :
प्रभारी चिकित्सकों की सूची
उन्होंने बताया कि डॉ विनय कुमार को मेहसी, कल्याणपुर, दरमाहां, तेतरिया, गड़हिया बाजार, पताही, जिहुली और फेनहारा, डॉ विजय समीर सेंगर को सेमरा,मोतिहारी सदर व जटवा,डॉ आरिफ अली को पचपकड़ी, चिरैया, शिकारगंज, लखौरा,मधुबनी घाट व पकड़ीदयाल ,डॉ शशिभूषण कुमार को बनकटवा,नरकटिया व छौड़ादानों, डॉ ओमप्रकाश को रक्सौल, रामगढवा, सुगौली व करमवा रघुनाथपुर ,डॉ रुपेश श्रीवास्तव को पीपरा, जीवधारा व हरसिद्धि, डॉ अवधेश कुमार को पहाड़पुर, विशुनपुर मटियरवा,मलाही व संग्रामपुर तथा डॉ मंजुलिका को मच्छरगांवा, कोटवा, केसरिया व खजुरिया पशु अस्पताल का प्रभार दिया गया है ।
प्रमुख प्रश्न
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


