
खेल अनुशासन,आत्मविश्वास व ऊर्जा का संचार का माध्यम : विधायक
पहाड़पुर में सांसद खेल महोत्सव का आयोजन हुआ, जिसमें भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी ने बच्चों के खेल के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि खेल केवल मोबाइल तक सीमित नहीं होना चाहिए। विभिन्न स्कूलों के...
पहाड़पुर। खेल केवल मैदान की सीमाओं तक सीमित नहीं है,यह जीवन में अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा का संचार करने का माध्यम है। उक्त बातें भाजपा विधायक सुनील मणि तिवारी ने प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय पहाड़पुर के खेल मैदान में आयोजित सांसद खेल महोत्सव (फिट युवा फॉर विकसित भारत) के दौरान कही। उऩहोंने कहा कि आज बच्चों का खेल मोबाइल व टैब तक सीमित होता जा रहा है। जबकि खुले मैदान में खेलने से बच्चों में सर्वांगीण विकास के साथ-साथ सामाजिक एकता ,अनुशासन व टीम भावना के साथ विजय हासिल करने का विकास होता है।गांव में छुपी प्रतिभावों को सामने लाने के उद्देश्य से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन पूरे देश भर में किया जा रहा है।
विधायक श्री तिवारी द्वारा खेल का विधिवत शुभारंभ मशाल जलाकर किया। इस दौरान प्रखंड से आए विभिन्न स्कूलों के छात्र - छात्राओं ने एथलेटिक्स में सौ मीटर,दो सौ व चार सौ मीटर की दौड़,लंबी कूद,गोला फेकना और कबड्डी आदि खेलों में जम कर प्रदर्शन किया। उक्त खेलों में प्रथम, द्वितीय व तृतीय आने वाले प्रतिभागियों को ट्राफी व मेडल देकर सम्मानित किया गया। खेल महोत्सव की सफल संचालन में बीईओ सह कल्याण पदाधिकारी विजय कुमार,जिला एथलेटिक्स संघ सचिव अरविंद कुमार,जिला कबड्डी संघ सचिव भानु प्रकाश,एचएम संतोष कुमार गुप्ता,हीरालाल राउत,जयप्रकाश प्रसाद,शाहिद हुसैन,दीक्षा श्रीवास्तव आदि की महती भूमिका देखी गई।मौके पर भाजपा नेता संजय पाण्डेय,संतोष सिंह,प्रेम कुमार गुप्ता,अमरेंद्र ठाकुर,राजीव शुक्ला,ईश्वर चंद सिंह,बजरंगी प्रसाद,फुलेना सिंह आदि उपस्थित थे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




