Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsSP Announces Rewards for 18 Fugitives in Quick Trial Cases in Motihari
18 अपराधियों पर इनाम की घोषणा

18 अपराधियों पर इनाम की घोषणा

संक्षेप:

मोतिहारी में त्वरित विचारण के मामलों में जमानत पर फरार 18 अभियुक्तों के खिलाफ एसपी स्वर्ण प्रभात ने 5,000 रुपए का इनाम घोषित किया है। इन fugitives के खिलाफ एनबीडब्लू, इश्तेहार और कुर्की का आदेश जारी किया गया है। सूचना देने वालों की पहचान गुप्त रखी जाएगी और इनाम दिया जाएगा।

Dec 29, 2025 11:06 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
share Share
Follow Us on

मोतिहारी, निसं। त्वरित विचारण के विभिन्न कांड में जमानत के बाद फरार 18 अभियुक्तों के विरुद्ध एसपी स्वर्ण प्रभात ने 5-5 हजार रुपए इनाम की घोषणा की है। जमानत के बाद फरार चल रहे अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के आदेश पर एनबीडब्लू, इश्तेहार व कुर्की निर्गत करते हुए इनाम की घोषणा की गई है। एसपी ने इसके लिए अपना मोबाइल नंबर 9031827100 जारी किया है। कहा है कि फरार अभियुक्तों की सूचना देनेवाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी तथा इनाम की राशि दी जाएगी। इन फरार अभियुक्तों पर हुई है इनाम की घोषणा : त्वरित विचारण में जमानत के बाद जिन फरार हुए अपराधियों पर इनाम की घोषणा की गई है।

प्यार से लेकर प्रमोशन तक 2026 का पूरा हाल जानें ✨अभी पढ़ें

इसमें हरसिद्धि थाना के धनखरैया निवासी नारद सहनी, कोवया कानी टोला निवासी सुभाष सहनी, घोघराहा निवासी अजय सहनी, मलाही थाना क्षेत्र के चिन्तामनुपर निवासी उमर फारुख व अजहर फारुख, कुण्डवा चैनपुर थाना क्षेत्र के बेरिया निवासी हिमांशु कुमार, राम भोला कुमार, बहादुरपुर निवासी मुन्ना मंसूरी, मधुबन थाना क्षेत्र के जोगौलिया वृता टोला निवासी मुकेश साह, चकिया थाना क्षेत्र के कोनिया निवासी उपेंद्र सहनी, राजेश सहनी, बासघाट निवासी अनमोल कुमार, कुंदन उपाध्याय, सुगौली थाना क्षेत्र के छपरा टोल डुमरी निवासी निशू सहनी, पिपराकोठी थाना क्षेत्र के मझरिया वार्ड 3 निवासी झुन्नू सहनी, सीतामढी जिला के परिहार थाना क्षेत्र के पकड़िया बोरवन निवासी भज्जु ठाकुर, मुजफ्फरपुर जिला के साहेबगंज थाना क्षेत्र के विश्वभंरापुरा निवासी कुंदन कुमार उर्फ रॉकी तथा बंगरा निजामत निवासी निलेश कुमार उर्फ चाप का नाम शामिल है।