शहर में रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मिट्टी की जांच शुरू

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

रक्सौल में भारत-नेपाल सीमा पर रेल ओवरब्रिज निर्माण के लिए मिट्टी जांच का कार्य शुरू हो गया है। विशेषज्ञों द्वारा मिट्टी की गुणवत्ता और भूमि की मजबूती की जांच की जा रही है, ताकि पुल की नींव और निर्माण तकनीक निर्धारित की जा सके। कुल लागत 156 करोड़ 87 लाख होगी।

शहर में रेल ओवरब्रिज निर्माण को लेकर मिट्टी की जांच शुरू

रक्सौल, हिसं। भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाले सीमावर्ती शहर में रेल ओवरब्रिज निर्माण कार्य को लेकर बड़ी रेलवे फाटक संख्या 34 पर परेउवा के पास मिट्टी जांच (सॉयल टेस्ट) का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। मिट्टी की गुणवत्ता, भूमि की मजबूती तथा भू-स्तर की जांच की जा रही है। सॉयल टेस्ट के माध्यम से यह तय किया जाएगा कि पुल की नींव कितनी गहराई तक बनाई जाएगी तथा निर्माण में किस प्रकार की तकनीक का उपयोग होगा। रेलवे कॉस्ट्रेशन केआईओंडब्ल्यू रविन्द्र कुमार ने बताया कि ओवरब्रिज निर्माण स्थल पर विशेषज्ञों की टीम द्वारा मिट्टी की गुणवत्ता, भूमि की मजबूती तथा भू-स्तर की जांच की जा रही है।निर्माण

में किस प्रकार की तकनीक का उपयोग होगा। इसके लिये एक ओवरब्रिज के बीस पच्चीस पॉइंट पर मिट्टी जांच का कार्य किया जायेगा। एक ओवरब्रिज कि लम्बाई लगभग एक किलोमीटर की होगी। दूसरे चरण में रेल फटस्क संख्या 33 ए पर मिट्टी जांच का कार्य किया जायेगा। नक्शा आने के बाद स्पष्ट होगा कि निर्माण कार्य का रुपरेखा क्या होगा। दोनों ओवरब्रिज का निर्माण लगभग 156 करोड़ 87 लाख कि लागत से की जायेगी।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।