Motihari News: स्नातक: परीक्षा में 1545 परीक्षार्थी शामिल
Motihari News: मधुबन के राजकीय डिग्री महाविद्यालय में स्नातक द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। 1560 परीक्षार्थियों में 1545 ने परीक्षा दी। रक्सौल के के.सी.टी.सी.कॉलेज में भी परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई, जहां 1208 छात्रों ने भाग लिया। दोनों कॉलेजों में सुरक्षा एवं व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया।

Motihari News: मधुबन, एक संवाददाता। राजकीय डिग्री महाविद्यालय मधुबन में मंगलवार को स्नातक द्वितीय सेमेस्टर सत्र 2025-29 की व्यक्तित्व विकास एवं संचार कौशल विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।
परीक्षार्थियों की उपस्थिति
परीक्षा दो पालियों में आयोजित की गई। प्रथम पाली की परीक्षा में कुल 764 परीक्षार्थियों में 758 परीक्षार्थी उपस्थित रहे,जबकि छह परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। वहीं द्वितीय पाली में कुल 796 परीक्षार्थियों में 787 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए और नौ परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस प्रकार दोनों पालियों में कुल 1560 परीक्षार्थियों में 1545 परीक्षार्थी उपस्थित हुए, जबकि 15 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
सुरक्षा एवं व्यवस्था
परीक्षा को लेकर महाविद्यालय परिसर में सुरक्षा एवं व्यवस्था के पर्याप्त इंतजाम किए गए थे। रक्सौल के.सी.टी.सी.कॉलेज में सेमेस्टर द्वितीय की परीक्षा में 1208 छात्र शामिल:रक्सौल, नगर संवाददाता। शहर केसीटीसी कॉलेज में स्नातक सेमेस्टर द्वितीय की परीक्षा संचालित हो रही है।
शांतिपूर्ण परीक्षा का आयोजन
मंगलवार को दो पालियों में परीक्षा आयोजित की गई। प्रथम पाली में 7 छात्र शामिल हुए, जबकि द्वितीय पाली में 1201 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी।कॉलेज परीक्षा नियंत्रण के अनुसार परीक्षा शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा को लेकर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। छात्र-छात्राओं की सुविधा के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था, पेयजल और सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं। प्राचार्य संत साह ने बताया कि विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार परीक्षा संचालित की जा रही है और आगे भी इसी प्रकार व्यवस्थित ढंग से परीक्षा ली जाएगी।


