
लापरवाही: जिले के 396 पंचायत भवनों में मात्र 91 ही बन सकें
मोतिहारी जिले में पंचायत भवनों का निर्माण धीमी गति से चल रहा है। 396 पंचायतों में से केवल 91 भवन पूर्ण हुए हैं। विभिन्न समस्याओं जैसे भूमि विवाद और कोर्ट में मामले के कारण निर्माण कार्य में देरी हो रही है। अब पंचायतों को स्वयं भवन निर्माण की जिम्मेदारी दी गई है, जिसमें 109 पंचायत भवनों का निर्माण शुरू हुआ है।
मोतिहारी। जिले में पंचायत भवन की निर्माण प्रक्रिया काफी धीमी है। इसको लेकर कई बार जिला प्रशासन की बैठक हुई। लेकिन अभी भी 396 पंचायतों में 91 पंचायत भवन ही पूर्ण हो चुका है। स्थानीय क्षेत्र इंजीनियरिंग संगठन (एलएईओ) के माध्यम से बन रहे पंचायत भवन में काफी देरी हुई। मामले कोर्ट में चले जाने के कारण लंबित तो कहीं भूमि उपलब्ध नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से यह निर्णय लिया गया कि अब ग्राम पंचायत ही पंचायत भवन बनवायेगा। उस निर्णय के तहत कई पंचायतों में काम शुरु हुआ है। 109 पंचायत भवन निर्माण की जिम्मेवारी पंचायतों को दी गयी है।
जिसमें 33 निर्माणाधीन है। एक पंचायत भवन पर कोर्ट का स्टे लगा है। 58 पंचायतों में जमीन चिन्हित कर कार्य करने के योग्य बनाया गया है। आठ पंचायतों में जमीन ही नहीं मिली है। आठ पंचायतों में दूसरी बार काम शुरु होगा। अभी एलएईओ के जिम्में 105 पंचायत है जिसमें दो पूर्ण होने के कगार पर है। 79 निर्माणाधीन है। पांच पंचायतों में भूमि विवाद है। 17 पंचायतों में कार्य प्रारंभ नहीं हुआ है। एक पंचायत में कोर्ट में मामला है। भवन निर्माण विभाग 89 पंचायत भवन निर्माण की जिम्मेवारी दी गयी है। जिसमें 64 निर्माणाधीन है। 19 का निविदा ही नहीं हो सका है। पांच पंचायत भवन पर विवाद है। इस प्रकार किसी न किसी कारण से जिले में पंचायत भवनों के निर्माण पर ग्रहण लगा हुआ है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




