Slow Data Entry in Areraj Schools for E-Education Portal ई शिक्षा कोष पर डेटा इन्ट्री की रफ्तार धीमी, Motihari Hindi News - Hindustan
Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsSlow Data Entry in Areraj Schools for E-Education Portal

ई शिक्षा कोष पर डेटा इन्ट्री की रफ्तार धीमी

अरेराज में ई शिक्षा कोष पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की गति धीमी है। कोई विद्यालय शतप्रतिशत डेटा इन्ट्री नहीं कर पाया है। कई छात्रों के पास आधार कार्ड नहीं होने के कारण डेटा इन्ट्री में बाधा आ रही है।...

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारीThu, 28 Aug 2025 07:36 PM
share Share
Follow Us on
ई शिक्षा कोष पर डेटा इन्ट्री की रफ्तार धीमी

अरेराज निस।ई शिक्षा कोष पोर्टल पर डेटा अपलोड करने की दिशा में अरेराज के विद्यालयों में रफ्तार धीमी है।कोई भी ऐसा विद्यालय नही है जो ईशिक्षाकोश पर शतप्रतिशत डेटा इन्ट्री कर सका है।कई एचएम ने बताया कि इशिक्षाकोश पर डेटा इन्ट्री करने के संदर्भ में बच्चो का आधार नम्बर को अनिवार्यता है जबकि कई बच्चों के पास आधार कार्ड ही नही हैजिसके चलते डेटा इन्ट्री की गति धीमी है। बीआरसी कार्यालय से मिली जानकारीके अनुसार अरेराज के प्राथमिक मध्य व माध्यमिक कुल 122 विद्यालयो में छात्र नामांकन के संदर्भ में डेटा इन्ट्री करनी है।कुल नामंकित 24 हजार छात्रो के नामांकन की डेटा इन्ट्री करनी है जबकि दस प्रतिशत विद्यालयों में इंट्री अभी तक शून्य पाई गयी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।