यात्री सुविधाओं को ले एसआईजी की बैठक
मोतिहारी स्टेशन पर यात्रियों की सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए एसआईजी स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप की बैठक हुई। स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार की अध्यक्षता में सफाई, पेयजल, शौचालय, और सुरक्षा सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान और सुविधाओं में सुधार पर भी जोर दिया गया।

मोतिहारी, हिटी । स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा एवं कर्मचारियों को ड्यूटी करने के दौरान परेशानी को लेकर एसआईजी स्टेशन इम्प्रूवमेंट ग्रुप की बैठक की गई है। अध्यक्षता स्टेशन अधीक्षक राजीव कुमार ने की। स्टेशन पर यात्रियों व कर्मियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर चर्चा की गई। बैठक के दौरान स्टेशन पर साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था, शौचालयों की नियमित देखरेख, विद्युत व्यवस्था कोच डिस्पले, गाड़ियों के समय निकासी एवं प्रवेश द्वार पर लगने वाले जाम की समस्या तथा प्लेटफॉर्म पर सुरक्षा को लेकर विशेष मुद्दा उठाया गया है। बैठक में आए दिन हो रहे हिटवेब को लेकर प्लेटफार्म पर नियमित रूप से पेयजल की व्यवस्था को लेकर चर्चा की गई है।
साथ ही आए दिन पेट्रोल डीजल के बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार द्वारा निजी सवारी से चलने के बदले रेल एवं बस के उपयोग करने का निर्देश दिया गया है जिसको लेकर यात्रियों की संख्या पहले की अपेक्षा बढ़ती जा रही है। बढ़ती यात्रियों की संख्या को देखते हुए टिकट काउंटर और प्रतीक्षालय की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर भी जोर दिया गया।स्टेशन अधीक्षक ने कर्मचारियों की सुविधाओं पर भी चर्चा करते हुए ड्यूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को सुना व उनके समाधान का आश्वासन दिया। कर्मचारियों के लिए आरामदायक कार्य वातावरण, समय पर ड्यूटी प्रबंधन और आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही गई। बैठक में बी एम के आई सी एस आई हरीश चंद्र चौरसिया इलेक्ट्रिक विभाग की तरफ से कृष्णा साह , डी सी आई बी एम के आई हरिकिशोर भक्ता टेलीकॉम विभाग से संजीव कुमार आर पी एफ के एस आई राकेश कुमार आर पी एफ विजय कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे ।
कृपया अपने अनुभव को रेट करें
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


