जलजमाव से बदतर हो गयी है सड़क की हालत

Newswrap हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

मधुबन में वर्षा के पानी से सड़कें बुरी तरह प्रभावित हो गई हैं। गांधी नगर से मलंग चौक की सड़क पर गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों को चोट लगने का खतरा बढ़ गया है। जलजमाव के कारण दुकानदारों को भी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। नाले की अनुपस्थिति और अतिक्रमण ने समस्या को और बढ़ा दिया है।

जलजमाव से बदतर हो गयी है सड़क की हालत

मधुबन,निसं। वर्षा का पानी टूटी सड़क के बीच बनें गड्ढों में जमा होने से मधुबन गांधी नगर से मलंग चौक जाने वाली सड़क की हालत बद से बदतर हो गयी है। जबकि व्यवसायिक दृष्टिकोण से यह मोहल्ला मधुबन का दूसरा हृदय स्थली कहलाता है। इस मार्ग पर इतने बड़े-बड़े गड्ढे हैं कि पानी जमा होने के बाद यह पता ही नहीं चलता है कि सड़क के बीच में गड्ढा है कि गड्ढे के बीच में सड़क। व्यवसायी जलजमाव के बीच अपनी दुकानदारी करते हैं। इस सड़क के गड्ढे में गिरकर कितने राहगीर चोटिल हो चुके हैं। वहीं खाटू श्याम बाबा के मंदिर के चौक के पास जल जमाव बहुत बड़ी समस्या बन गयी है।

सैकड़ों की आबादी वाले मधुबन डीह के लोग सड़क पर जमे पानी के बीच से नाक भौं सिकोड़ते हुए आवागमन करते हैं। वर्षा का पानी जमा होने से बदतर हालत पुराना बाजार की भी हो गयी है। मधुबन पुराना बाजार के कई दुकानदार जलजमाव के बीच दुकानदारी करने के लिए विवश हैं। पानी जमा होने से बीच बाजार से गुजरना बंद है। मधुबन मलंग चौक कीचड़ व जल जमाव से बजबजा रहा है। मधुबन पुराना बाजार-गंगापुर रोड,गांधीनगर-हजारीबाग रोड, डाकबंगला चौक से ब्लॉक जाने वाली सड़क व एनएच 104 पर जगह-जगह वर्षा का पानी जमा होने से आवागमन काफी परेशानी भरा हो गया है।लोग बताते हैं कि सड़कों के बगल में नाला नहीं होने से जमे पानी से परेशानी झेलनी पड़ रही है। बताते हैं कि जहां नाला है। वहां अतिक्रमण के दबाव से नाला बंद हो चुका है। इससे पानी की निकासी बंद है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।