Motihari News: डंपर और बाइक की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर

हिन्दुस्तान, मोतिहारी
Follow us on Google News
share

Motihari News: आदापुर में गम्हरिया कला पंचायत के श्यामपुर-नरकटिया मुख्य मार्ग पर एक तेज रफ्तार डंपर और स्प्लेंडर प्लस बाइक की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। हादसे में पिंटू कुमार की हालत गंभीर है। चालक फरार हो गया है जबकि पुलिस ने डंपर को जब्त कर जांच शुरू कर दी है।

Motihari News: डंपर और बाइक की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर

Motihari News: आदापुर, एक संवाददाता। प्रखंड के गम्हरिया कला पंचायत अंतर्गत श्यामपुर-नरकटिया मुख्य मार्ग पर शुक्रवार को गम्हरिया कला व बैकुंठवा गांव के बीच हनुमान मंदिर के समीप तेज रफ्तार डंपर व स्प्लेंडर प्लस बाइक की आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए। इनमें एक युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद चालक डंपर छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन को जब्त कर जांच शुरू कर दी है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। बाइक सवार का मोबाइल फोन भी क्षतिग्रस्त होकर उसमें आग लग गई।

स्थानीय लोगों ने तत्काल तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। ग्रामीणों ने बताया कि बाइक पर तीन लोग सवार थे। घायलों में नरकटिया निवासी पिंटू कुमार (पिता-मनोज पटेल) की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य दो घायल उनके रिश्तेदार बताए जा रहे हैं। सभी का इलाज चल रहा है। घटना की सूचना मिलते ही दरपा थाना पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची।पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त डंपर को जब्त कर लिया है। हादसे के बाद चालक मौके से फरार हो गया। दरपा थानाध्यक्ष अनिश कुमार ने बताया कि सड़क दुर्घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा गया। डंपर को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। फरार चालक की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है। दुर्घटना के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi NewsBihar NewsMotihari NewsMotihari News: डंपर और बाइक की टक्कर में तीन घायल, एक गंभीर