मौसम में बदलाव से बढ़ा ठंड का सितम,ठंड से दुबके लोग
मोतिहारी में सोमवार को मौसम में बदलाव के कारण ठंड बढ़ गई है। धुंध और तेज पछुआ हवा के चलते तापमान में गिरावट आई। लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों में दुबकने को मजबूर हुए हैं। ठंड से राहत के लिए कई लोग अलाव...
मोतिहारी, हिंदुस्तान संवाददाता। जिले में सोमवार को मौसम में बदलाव का असर दिखा। सुबह से आसमान में धुंध छाए रहने से धूप नहीं निकली। पछुआ हवा तेज बहने से तापमान में गिरावट आने से ठंड का सितम बढ़ गया है। ठंड से लोग घरों में दुबकने को विवश हुए। लोग दिनभर गर्म वस्त्र पहने दिखे। ठंड से बचाव के लिए लोग स्वेटर, जैकेट,मफलर व कैप पहने घरों से बाहर निकले। मौसम के मिजाज को देखते हुए लोग ठंड से बचाव के लिए पूरे अलर्ट रहे। शहरी क्षेत्र में बाइक से चल रहे लोग भी गर्म वस्त्र पहने आवागमन करते दिखे। ऑटो चालक भी गर्म वस्त्र में दिखे। ठंड से राहत के लिए कई घरों में लोग अलाव जला बैठे दिखे। मौसम की स्थिति यहीं रही तो और ठंड बढ़ने के कयास लगाए जा रहे हैं। ठंड के और बढ़ने को लेकर लोग अलाव जलाने के लिए घरों में सुखी लकड़ियों का स्टॉक करने लगे हैं। मौसम की बेरुखी को देखते हुए बाजार में चहल पहल कम दिखी। शाम में बाजार में खरीदारी के बाद लोग जल्दी में अपने घर की ओर रुख करते दिखे। मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान में 6 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट दर्ज की गई है। जबकि न्यूनतम तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस वृद्धि आई है। सोमवार को अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 15.8 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में और कमी आने की संभावना है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।